BREAKING NEWS
REPORT : मिलावट से मुक्ति अभियान में दर्ज 17.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनगढ़ ने भारत रत्न.. <<     BIG NEWS : मोड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 09 दिवसीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : न्यायालय का बड़ा फैसला, केरोसीन डालकर बहु.. <<     BIG NEWS : नीमच में पानी को लेकर हाहाकार, खाली बर्तन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     KHABAR : जिले में भीषण गर्मी का सितम, लगातार बढ़ रहे.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस के तत्वाधान में पूर्व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : चौथे चरण के मतदान के बाद आबकारी विभाग की.. <<     NEWS : करंट लगने से युवक की मौत, मृतक की पत्नी को.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : चलो निभाएँ अपनी ज़िम्मेदारी अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : कुचबंदिया गिहारा समाज का दो दिवसीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GYAPAN : नीमच जिले में 100 साल पुराना भेरू बाबजी का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 1, 2023, 6:11 pm
KHABAR : नेशनल लोक अदालत 09 सितम्बर को, मिलेगी सम्पत्तिकर व जलकर के अधिभार में छूट, लाभ प्राप्त करने नपा कार्यालय में करवाना होगा ये काम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशन में 09 सितम्बर, 2023, शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन न्यायालय परिसर, नीमच में किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में शासन पत्रानुसार नगरपालिका, नीमच के बकाया सम्पत्तिकर व जलकर के अधिभार (सरचार्ज) में छूट प्रदाय की जावेगी। लोक अदालत में अधिभार की छूट का लाभ उठाने के इच्छुक बकायादारों के प्रकरण नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन व मुख्य नगरपालिका अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ के नेतृत्व में नगरपालिका कार्यालय की सम्पत्तिकर शाखा में तैयार किये जा रहे है। बकायादार दिनांक 07 सितम्बर तक अपने प्रकरण तैयार करवाले। प्रकरण तैयार नहीं कराये जाने की दशा में करदाता छूट का लाभ प्राप्त नहीं कर सकेंगे। पूर्व में लोक अदालत में छूट का लाभ प्राप्त कर चुके करदाताओं को कोई छूट प्रदान नहीं की जावेगी।
उक्त जानकारी देते हुए राजस्व सभापति वंदना खण्डेलवाल ने बताया कि सम्पत्तिकर में कर तथा अधिभार की बकाया राशि 50 हजार तक होने पर अधिभार में 100 प्रतिशत छूट, कर तथा अधिभार की बकाया राशि 50 हजार से 1 लाख तक बकाया होने पर अधिभार में 50 प्रतिशत की छूट व बकाया कर तथा अधिभार की राशि 1 लाख से अधिक होने पर अधिभार में 25 प्रतिशत की छूट दी जावेगी। इसी प्रकार जलकर में बकाया कर तथा अधिभार की राशि 10 हजार तक होने पर सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट, बकाया कर तथा अधिभार की राशि 10 हजार से 50 हजार तक होने पर सरचार्ज में 50 प्रतिशत छूट व बकाया कर तथा अधिभार की राशि 50 हजार से अधिक होने पर अधिभार में 25 प्रतिशत तक की छूट दी जावेगी। 
खण्डेलवाल ने बकायादारों से अधिभार में मिल रही इस छूट का लाभ उठाने का अनुरोध किया है। अधिभार में मिल रही इस छूट का लाभ बकायादारों के साथ ही बंगला-बगीचा रहवासी भी उठा सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE