BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 1, 2023, 6:39 pm
BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर करेगी मेंटेनेंस का काम, आधे शहर की बिजली आपूर्ति होगी प्रभावित, जानिये क्या रहेगा शेड्यूल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच शहर में 2 सितम्बर शनिवार को 5 विद्युत फीडरों से विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। नीमच शहर के फीडर 11 केवी टाउन-1 फीडर, 11 केवी झांझरवाड़ा फीडर, 11 केवी टाउन-3 फीडर, 11 केवी कलेक्टोरेट फीडर, 11 केवी संजीवनी फीडर का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।  
म.प्र.प.क्षे.विद्युत वितरण कंपनी नीमच शहर के सहायक यंत्री ने बताया कि आज 2 सितम्बर 2023 शनिवार को उक्त 5 फीडर का ए, बी स्वीच मेंटेनेंस एवं 11 केवी सीटी रिप्लेसमेंट कार्य होने के कारण विद्युत प्रदाय प्रातः 8 बजे से प्रातः 9 बजे तक बंद रहेगा।   

प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी झांझरवाड़ा फीडर बंद रहने से कृष्णा नगर, सिद्धि विनायक कॉलोनी, दुर्गा आईल मील, स्टेडियम, बं नं 59, मण्डी प्रांगण, बं नं 60 का कुछ क्षेत्र, स्वीमिंग पुल का क्षेत्र, बैनीवाल के कुएं तक, रेलवे फाटक, स्टेशन रोड़, चमड़ा कारखाना, एकता कॉलोनी, अम्बेडकर कॉलोनी, ईदगाह के पीछे, फ्रेन्ड्स कॉलोनी में विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। 

टाउन- 1 फीडर बंद रहने से राजस्व कॉलोनी, ऑफिसर कॉलोनी, दशहरा मैदान, कलेक्टर निवास, मूलचंद मार्ग, नारकोटिक्स कॉलोनी, बं.नं. 59, भोलाराम कंपाउण्ड, स्कीम नं-7, शंकर आईल मील, खारी कुंआ, फिरोजाशाह पंप के आसपास के क्षेत्र एवं 11 के.व्ही. टाउन-3 फीडर बंद रहने से नया बाजार, कमल चौक से फव्वारा चौक तक, ढप्पाली मोहल्ला, बंगला नंबर 23, टी.आई.टी. कॉलोनी, अल्कालाईड कॉलोनी का कुछ क्षेत्र, टीचर कॉलोनी का कुछ क्षेत्र, रिसाला मस्जिद, भागेश्वर मंदिर के पास का एरीया, गायत्री मंदिर रोड़, सिंधी कॉलोनी, हॉट मैदान, बोहरा गली, वीर पार्क रोड़, नया बाजार, पटेल चाल, टाल मोहल्ला, जामा मस्जिद, जारोली कॉम्प्लेक्स, नायका ओली में विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। 

इसके साथ ही 11 केवी कलेक्टोरेट फीडर बंद रहने से कलेक्टर ऑफिस, नरूला हॉस्पीटल आदि क्षेत्र एवं 11 केवी संजीवनी फीडर बंद रहने से गोमाबाई रोड़, विकास नगर 14/4, संजीवनी कॉलोनी, स्कीम नं. 34, स्कीम नं. 36 ए, उत्कृष्ट स्कूल, बोहरा कॉलोनी, चौपड़ा कॉलोनी, आनंद विहार कॉलोनी आदि‍ क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। आवश्यकतानुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE