BREAKING NEWS
KHABAR : भव्य शोभायात्रा के साथ हुई कुचबंदिया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : परमार्थ देव के आयोजन की तैयारी के लिए मई.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : नीमच वालों कब जागोगे, समाजसेवी किशोर.. <<     KHABAR : सेवा के क्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जिले में भयानक सड़क हादसा, जब बाइक पर बैठकर.. <<     KHABAR : मनासा के श्री नृसिंह मंदिर पर धूमधाम से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के 12 अस्पतालों में वृद्धजन.. <<     REPORT : साप्ताहिक अंतर विभागीय एवं मतगणना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच के जिला चिकित्सालय ट्रॉमा सेंटर में.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर के श्री सहस्त्र मुखेश्वर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : देश के गृह मंत्री अमित शाह की चेतावनी के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 2, 2023, 11:36 am
KHABAR : मुझे मेरा संकल्प याद है अभियान के तहत 50 पर्यटन स्थलों पर होंगी गतिविधियां, सितंबर  माह की इस तारीख को पहुंचने के लिए बांधी राखियां, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। इस रक्षाबंधन रू संकल्प सुरक्षित पर्यटन का मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की परियोजना महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल के अंतर्गत रागिनी फाउंडेशन द्वारा संकुल ग्वालियर में कमलराजा हॉस्पिटल कंपू पर संकल्प सुरक्षित सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तहत पर्यटन सखियों ने रक्षा सूत्र बांधकर लोगो से ग्वालियर में आने वाले महिला पर्यटकों के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने का संकल्प दिलाया।

इस कार्यक्रम में पर्यटन सखियों ने कॉलेज, स्कूल शिक्षक, पुलिस विभाग, सिक्योरिटी गार्ड, ऑटो चालक, ई रिक्शा चालक, फुटपाथ पर खड़े हाथ ठेले बालों, और राहगीरों को रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षा का संकल्प लिया। ग्वालियर के पर्यटन स्थलों पर आने वाली महिला पर्यटकों में सुरक्षा और सहजता का भाव उत्पन्न करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन परियोजना का संचालन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में 30 अगस्त से 7 सितंबर 2023 तक “मुझे मेरा संकल्प याद है अभियान” चलाया जा रहा है। प्रदेश के 20 संकुल अंतर्गत 50 पर्यटन स्थलों पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। साथ ही संकल्प सुरक्षित पर्यटन विषय पर केंद्रित शुभंकर डिजाइन और लघु फिल्म निर्माण प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। इच्छुक प्रतिभागी टूरिज्म के सोशल मीडिया हैंडल्स और वेबसाइट के ईवेंट पेज पर प्रतियोगिता में भाग ले सकते है। विजेताओं को विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर को पुरस्कृत किया जाएगा।

गत 30 अगस्त से शुरू हुए संकल्प सुरक्षित पर्यटन अभियान की गतिविधि के तहत रेडियो धारावाहिक पर्यटन सखी का प्रसारण किया जा रहा है। आठ सितंबर तक प्रतिदिन प्रात 10.5 बजे और शाम 6रू30 बजे आकाशवाणी से इसका प्रसारण होगा। वहीं पर्यटन सखी कार्यक्रम के लिए भी जिलेवार कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। दूरदर्शन द्वारा परियोजना पर अभियान के दौरान विभिन्न स्थलों पर गतिविधियों की शूटिंग की जाएगी।

रागिनी फाउंडेशन कोऑर्डिनेटर सना उल्ला खान ने बताया कि अभियान में महिला पर्यटक एवं सुरक्षित पर्यटन विषय पर लघु फिल्म निर्माण और पर्यटन सखी शुभंकर निर्माण प्रतियोगिता के साथ पर्यटन सखी रेडियो धारावाहिक, रक्षा सूत्र बंधन आयोजित की जाएंगी। आयोजन, पर्यटक रक्षा संकल्प व कजरिया भुजरिया उत्सव व सावन के झूले जैसी गतिविधियां भी होंगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE