भानपुरा। पुलिस थाना भानपुरा में दिनांक 1 सितंबर 2023 शुक्रवार को नगर की शांति समिति की बैठक रखी गई। जिसमें सनातन धर्म मंडल के पदाधिकारी, मुस्लिम समाज अध्यक्ष एवं सदर और सर्व समाज के अध्यक्ष, नगर के गणमान्य जन उपस्थित रहे। आगामी त्योहार श्री कृष्ण जन्माष्टमी, चालीसवां मोहर्रम, गणेश चतुर्थी, डोल ग्यारस, अनंत चुतर्दशी आदि को दृष्टिगत रखते हुए थाना परिसर भानपुरा बैठक में चर्चा की गई एवं सर्व सहमति से आगामी त्यौहार हर्षोल्लास से मनाने एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए निर्णय लिए गए।
ज्ञात हो कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं चालीस्वा मोहर्रम दोनो त्योहार एक साथ है, उसके चलते पुलिस प्रशासन ने भी सभी से आग्रह किया है कि भानपुरा के सभी सर्व समाज के गणमान्य नागरिक उपरोक्त आगामी त्योहार मिल जुलकर मनाए एवं प्रशासन का सहयोग करे। पुलिस प्रशासन द्वारा भी आगामी त्योहारों में सुचारू रूप से यातायात व्यवस्था एवं आवाजाही व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा गया।
उपरोक्त बैठक में एसडीओपी राजाराम धाकड़, थानाप्रभारी कमलेश प्रजापति मय स्टाफ, सनातन धर्म मंडल अध्यक्ष द्वय, मुस्लिम समाज सदर, सर्व समाज अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गणों के साथ पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।