कटनी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में मतदाता सूची के सक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य के अंतर्गत 1 अक्टूबर 2023 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नये मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिये आवेदन लिये जा रहे हैं। मतदाता सूची शत-प्रतिशत त्रुटि रहित बने, इसके लिये जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद के निर्देशन एवं जिला पंचायत के सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप शिशिर गेमावत के मार्गदर्शन में व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।पर्वों पर चला विशेष जागरूकता अभियान स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विधानसभा मुड़वारा 93 के चांडक चौक, नदीपार,मिशन चौक एवं आजाद चौक कटनी में चलित वाहन क्रमांक MP04GB 9729 द्वारा बारडोली रक्षाबंधन - कजलियां मेला के अवसर पर स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया गया। इस दौरान चलित वाहन में संलग्न एलईडी के माध्यम से निर्वाचन संबंधी लघु फिल्म प्रसारित की जाकर मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से मतदान करने की प्रक्रिया सहित मतदान संबंधी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराकर जागरूक किया गया।विदित हो की मतदाता जागरूकता के अंतर्गत जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग प्रचार वाहन चल रहे हैं। इन प्रचार वाहन द्वारा गांव जाकर युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। प्रचार वाहन में लगी एलईडी स्क्रीन पर मतदाता जागरूकता का संदेश भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव-2023 में सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिये जागरूक रहने कहा जा रहा है। प्रचार वाहन में संलग्न दल द्वारा मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से कैसे मतदान किया जाता है, इसकी भी कार्य प्रणाली समझाई जा रही है।