BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 2, 2023, 12:30 pm
KHABAR : मतदाता सूची में न रहे मृत व्‍यक्ति और स्‍थानांतरित मतदाताओं के नाम, किसी भी मतदाता की दोहरी प्रविष्टि भी न हो, जिला निर्वाचन अधिकारी ने बूथ लेवल के अधिकारियों को दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

जबलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदान केंद्रों पर तैनात बूथ लेवल अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये  है कि उनके मतदान केंद्र की मतदाता सूची में कोई भी ऐसे व्यक्ति का नाम शामिल न रहे जिसकी मृत्यु हो गई हो।

 सुमन ने बूथ लेवल अधिकारियों से कहा है कि उनके मतदान केंद्र की सूची में किसी भी मतदाता की दोहरी प्रविष्टि भी नहीं होनी चाहिये। इसके साथ ही उन्होंने स्थायी रूप से स्थानान्तरित मतदाताओं के नाम नियमानुसार प्रक्रिया अपनाकर मतदाता सूची से विलोपित करने की हिदायत भी बूथ लेवल अधिकारियों को दी है। सुमन ने ऐसे प्रकरणों में जीरो टालरेंस की नीति अपनाने के निर्देश बूथ लेवल अधिकारियों को दिये है।  

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर सुमन ने कहा कि द्वितीय संक्षिप्त विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अंतिम प्रकाशन के बाद यदि मतदाता सूची में मृत व्यक्ति, स्थायी रूप से स्थानान्तरित मतदाता के नाम पाये गये अथवा किसी मतदाता की दोहरी प्रविष्टि दिखाई दी तो बूथ लेवल अधिकारी के साथ सबंधित विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को भी जिम्मेदार माना जायेगा तथा उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE