BREAKING NEWS
REPORT : लोकसभा निर्वाचन 2024- सभी राजनीतिक दलों के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई साप्ताहिक.. <<     REPORT : आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत चार निजी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ई.पी.एस 95 संगठन पैशनरों की बैठक संपन्न,.. <<     BIG NEWS: वरिष्ठ पत्रकार मूलचंद खींची पर प्रकरण.. <<     REPORT: सांसद सुधीर गुप्ता ने किया दीनदयाल मंडल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG REPORT : नीमच की कृषि उपज मंडी में लहसुन की बंपर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मनासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नकबजनी के.. <<     BIG NEWS : मनासा की भील गली और आईपीएल का सट्टा, जैसे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वीप कार्यक्रम के तहत चलाया दिव्यांग.. <<     BIG NEWS : चित्तौड जिले की भैंसरोडगढ़ थाना पुलिस और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की ग्राम पंचायत चीताखेड़ा में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 2, 2023, 1:21 pm
KHABAR : जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने की मतदाता जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए मतदाता जागरूकता गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

 नीमच। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप नोडल गुरूप्रसाद द्वारा शुक्रवार को स्वीप कमेटी सदस्यों की जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक कर स्वीप गतिविधियों के आयोजन के संबंध में निर्देश दिए हैं।
जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने कहा कि महाविद्यालयों में स्वीप गतिविधियों में तेजी लाए। बाईक रैली, वाद विवाद, निबंध, लेखन, सोशल मीडिया जैसी गतिविधियां की जावें। नए मतदाताओं के फार्म 6 भरवाते हुए वीडियो एवं फोटो लिए जावे। एनसीसी एवं एनएसएस प्रमुखों को रैली, बाईक रैली आदि गतिविधियां करने हेतु निर्देंशित किया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्वीप केलेन्डर अनुसार, महिला मतदाता जागरूकता गतिविधि के माध्यम से स्वीप की गतिविधियां आयोजित की जाये। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा साक्षरता अभियान के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जावें एवं विद्यार्थियों द्वारा माता-पिता के लिए पत्र लेखन करवाएं। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता वाहन पर जागरूकता जिंगल बजाये, फ्लेक्स लगवाए एवं रैली आयोजि‍त करें। जन अभियान परिषद द्वारा नुक्कड नाटक गतिविधि आयोजित करें।
सीईओ ने निर्देश दिए है कि स्थानीय निकायों द्वारा पोलिंग बूथ पर मतदान दल कर्मियों हेतु स्वच्छता, ठहरने की उत्तम व्यवस्था, खाना, चाय, पानी एवं नाश्ते की व्यवस्था की जावे। मुख्य स्वा‍स्थ एवं चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि अस्पतालों में हस्ताक्षर अभियान चलाए एवं एएनएम, एमपीडब्लू, आशा एवं सीएचओ के माध्यम से भी जागरूकता गतिविधियां की जावे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE