BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 2, 2023, 1:37 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हो रहा सिस्टम कराएगा एमपी में झमाझम, जानिये आगामी 24 घंटे में कैसा रहेगा नीमच, मंदसौर व रतलाम में मौसम का हाल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश में इस बार मानसून की बैरूखी से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। नीमच जिले में भी पिछले दो सप्ताह से बारिश नहीं हुई है। यहीं स्थिति एमपी के अन्य जिलों की भी है। नीमच जिले में चालू वर्षा काल में अब तक महज 20.9 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 40 इंच से अधिक वर्षा हो चुकी थी। बारिश की खेंच ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। उनका का कहना है कि बारिश नहीं होने से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। यदि आगामी कुछ दिन और बरसात नहीं हुई तो फसलें पूरी तरह से खराब हो जाएगी। 

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह के अनुसार प्रदेश में आगामी 24 घंटे कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है। आगामी 4 से 5 सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में सिस्टम एक्टिव हो रहा है। 6 से 7 सितंबर तक लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो सकता है। इससे पूर्वी हिस्से में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। यह सिस्टम 18 से 19 सितंबर तक एक्टिव रह सकता है। 

आगामी 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम-
आगामी 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज गर्मी पड़ने का अनुमान है। भोपाल में तेज धूप रहेगी। इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन समेत प्रदेश के कई शहरों में भी गर्मी और उमस वाला मौसम रह सकता है। मालवा के रतलाम, मंदसौर व नीमच में भी तेज धूप रहेगा। कुछ-कुछ अंतराल में बादल भी छाएंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE