BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 2, 2023, 5:57 pm
KHABAR : स्वस्थ जावद की पहल अभियान के तहत जावद को स्वस्थ बनाने में योगदान देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का मंत्री सखलेचा ने किया सम्मान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। स्वस्थ जावद की पहल अभियान के तहत जावद क्षेत्र में चलाए जा रहे स्वास्थ्य परीक्षण अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान देने वाले लगभग 800 महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदेश के सूक्ष्‍म लघु मध्‍यम उद्यम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने शनिवार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया।

इस अवसर पर मंत्री सखलेचा ने जावद के सिविल अस्पताल स्थित डोम में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, कि स्वस्थ जावद की पहल के प्रथम चरण का अभियान सभी के सहयोग से काफी सफल रहा है और इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महिला स्वास्थ्य कर्मियों का भी विशेष महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। उन्होंने कहा, कि सभी ने जावद को स्वस्थ बनाने एवं स्वस्थ बनाए रखने हेतु निशुल्क जांच  शिविरो में सभी नागरिकों की जांच करवाने हेतु अपना योगदान देने का संकल्प लिया है।

मंत्री सखलेचा ने कहा, कि आत्मनिर्भरता के लिए जरूरी है, कि हम सभी स्वस्थ हो, क्षेत्र के सभी नागरिकों का स्वास्थ्य अच्छा रहे, इसके लिए स्वस्थ जावद की पहल अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, कि द्वितीय चरण में भी सभी नागरिक अपना-अपना स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य करवाए। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल माली व अन्य जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में महिला स्वास्थ्य कर्मी, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE