BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 2, 2023, 6:06 pm
REPORT : जल जीवन मिशन का प्रशिक्षण सम्पन्न, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आईएएस गुरूप्रसाद ने कहा- पानी महत्वपूर्ण सम्पदा इसे सहेजना जरूरी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आईएएस गुरूप्रसाद ने कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान के बाद बिजली, पानी और सड़क हमारी मूलभूत सुविधाओं में प्रमुख हैं। 70 प्रतिशत भाग पर पानी है, जिसमें हम केवल तीन प्रतिशत पानी का ही उपयोग कर पा रहे हैं। 1.5 बर्फ के रूप में जबकि 1.5 प्रतिशत पानी ही उपयोगी है। जिसमें सिंचाई में  सर्वाधिक खर्च होता है, ऐसी परिस्थिति में आज पानी की महत्ता बढ़ जाती है। पानी का सदुपयोग और सहेजना जरूरी हैं। यह बात उन्होंने कनावटी   मे गत दिनो सेन्टर फॉर डेवलपमेंट कम्युनिकेशन एंड स्टडीज द्वारा जल जीवन मिशन के तहत आयोजित ग्राम स्तरीय सामुदायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में कही। इस कार्यक्रम में नीमच जिले के चयनित 10 गॉंवों के जल एवं स्वच्छ्ता समिति के सदस्यों ने प्रशिक्षण लिया।

जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने कहा कि ऐसी आशंका जताई जाती है, कि जल अगले विश्व युद्ध का कारण बन सकता है।  पाँच साल पहले नल से जल आएगा या नहीं, यह चिंता का विषय था, लेकिन जब से जल जीवन मिशन प्रारम्भ हुआ, तब से हर घर नल से जल पहुँच रहा है। पानी को लेकर परेशानियाँ कम हुई हैं और समय की भी बचत हो गई है। अब नल से शुद्ध जल मिलेगा। इस बात की गारन्टी रहेगी। सीईओ गुरूप्रसाद ने कहा कि बरसात के पानी का संग्रह किया जाना चाहिए। चेक डेम और बाँधों का निर्माण करना चाहिए क्योंकि नीमच क्षेत्र अति दोहित क्षेत्र है। इस अंचल में जितना जल जमा है उससे ज़्यादा मात्रा में हम जल दोहन कर रहे हैं, जो चिंता का विषय है।

गाँधीसागर परियोजना का जिक्र करते हुए सीईओ गुरूप्रसाद ने कहा कि बाँध के माध्यम से पानी आएगा तो ग्राउण्ड वाटर खर्च कम होगा।   उन्होंने कहा कि भूमिगत जल बचा रहेगा तो कभी बारिश नहीं होने पर भी आप जल का उपयोग कर सकेंगे। भूमिगत जल स्तर बढ़ने से यहाँ की मिट्टी, पौधें और उसकी प्रकृति बदल जाएगी।हम आने वाले 3 से 5 साल में सरप्लस ब्लाक में आ जायेंगे। आने वाली पीढ़ी को शुद्ध पेयजल मिलता रहे इसकी जिम्मेदारी आज हम पर ही है।

सीईओ गुरूप्रसाद ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से कर वसूली का प्रयास किया जा रहा है जो सराहनीय प्रयास है। धनेरिया कलाँ में यह प्रयोग सफल रहा है। आपने कहा कि भारत आत्म निर्भर तब बनेगा जब हमारी ग्राम पंचायतें आत्म निर्भर बनेगी। आय के स्त्रोत को ध्यान में रखना चाहिए।शासन की जनकल्याकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिले इसको ध्यान में रखा जाना चाहिए।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री एस सी जनोलिया विशेष अथिति के रूप में मंचासीन थे। कार्यक्रम में सहायक यंत्री वैभव भावसार उपयंत्री के सी शर्मा , खुशवन्त सिंह राठौर , दीपक मुजाल्दा संभागीय लेखाधिकारी मुकेश मीना, नीतू माथुर, आसिफ अंसारी, अभिषेक खले सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। संचालन संस्था के विशेषज्ञ सत्यनारायण शर्मा ने, किया और मांगीलाल छीपा एवं दिलीप शर्मा ने आभार माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE