BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 2, 2023, 6:26 pm
KHABAR : जिला पुलिस कार्यालय में हुई क्रॉस फंक्शनल की बैठक, आदर्श आचार संहिता में दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन करने व करवाने के संबंध में की चर्चा, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव 2023 अन्तर्गत चुनाव प्रक्रिया में कार्यरत विभिन्न विभाग जिनमे वन विभाग, आबकारी विभाग, वाणिज्य कर विभाग, आयकर विभाग के अधिकारियों के साथ मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट संबंधी दिशा-निर्देश, लॉ इनफोर्समेंट तथा इंटेलिजेंस संबंधी क्रॉस फंक्शनल के संबंध में क्रॉस फंक्शनल की बैठक जिला पुलिस कार्यालय झाबुआ में आयोजित की गई।

बैठक के दौरान आदर्श आचार संहिता में दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन किए एवं करवाए जाने के संबंध में चर्चा की गई। आबकारी विभाग द्वारा समय-समय पर मदिरा भंडारण एवं वितरण की मॉनिटरिंग एवं चौकिंग किए जाने के निर्देश दिए गए। वन मंडलाधिकारी झाबुआ को वन विभाग के चौकिंग पाईन्ट पर सतत निगाह रखी जाने हेतु अवगत करवाया गया। वाणिज्य कर विभाग को अवैध संदेहास्पद माल के परिवहन आदि पर निगाह रखें जाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही अवैध शराब, अवैध हथियार, मादक पदार्थ एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष निगाह रखें जाने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपादित हो सके।

बैठक में कलेक्टर तन्वी हुड्डा, पुलिस अधीक्षक अगम जैन, वन मंडलाधिकारी झाबुआ हरे सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे, जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया एवं सहायक वाणिज्य कर अधिकारी रंजीत परमार उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE