धार। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले में संचालित समस्त उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय/हाईस्कूल में रक्षा बंधन के पावन पर्व पर बहनों द्वारा अपने भाईयों को राखी बांध कर ‘‘नशा नहीं मतदान करना भैया’’ का संदेष देकर मतदान हेतु जागरूक किये जाने के संबंध में संकल्प लिया गया। साथ ही छात्राओं द्वारा संस्था में पत्र लेखन के माध्यम से परिवारजनों को मतदान किये जाने के संबंध में प्रेरित किया गया। उक्त जानकारी जिला स्वीप सहायक नोडल अधिकारी बृजकांत शुक्ला सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य द्वारा दी गई।