धार। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने छात्रा कु. राजनंदिनी परमार को ‘‘इनोवेशन आईडिया फोल्डिंग स्केटिंग फॉर मोटरबाईक्स’’ विषय पर नामांकित होने पर विज्ञान के क्षेत्र में भावी अध्ययन के विषय में मार्गदर्शन देकर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य बीके शुक्ला भी उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि भारत के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय एवं नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन द्वारा इन्सपायर अवार्ड योजना संचालित की गई है। जिसके तहत विज्ञान में बेहतरीन प्रतिभावान छात्रों को आकर्षित करने का प्रयास किया जावेगा। इसके साथ ही विज्ञान संबंधी रोजगार हेतु अवसर एवं विज्ञान संबंधी रोजगारपरक शोध कार्यों के लिए वित्तीय सहायता भी प्रदान की जानी है। इस योजना के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सरदारपुर की कक्षा 10वीं की छात्रा कु. राजनंदिनी परमार पिता सुनिल परमार द्वारा उनके ‘‘इनोवेशन आईडिया फोल्डिंग स्केटिंग फॉर मोटरबाईक्स’’ विषय पर नामांकित किया गया है।