धार। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के मनावर तहसील के ग्राम भिकन्याखेडी के केशरीलाल पिता मुकुद मालवीय एवं धरमपुरी तहसील के खलघाट निवासी शुभम पिता जीवन चौहान को बीमारी के उपचार के लिए 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार धार की आयुषी पति अंकित जैन को बीमारी के उपचार के लिए 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।