BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 3, 2023, 10:51 am
REPORT : मांगलिया उचित मूल्य दुकान में अनियमितता मिलने पर विक्रेता और सहायक दोनों पर एफआईआर दर्ज, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं और सामग्री उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा  टी. के निर्देशन में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी सिलसिले में एक गंभीर शिकायत मिलने पर की गई जांच के दौरान सांवेर तहसील के मांगलिया ग्राम की उचित मूल्य दुकान में अनियमितताएं मिलने पर संबंधित विक्रेता और उसके सहायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

जिला आपूर्ति नियंत्रक एम एल मारू ने बताया कि उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिलने की शिकायत पर  कलेक्टर डा. इलैयाराजा टी. के आदेश पर जिला स्तरीय टीम भेज कर सांवेर के मांगलिया की उचित मूल्य दुकान की जांच की गई । जांच में गंभीर अनियमितताएं पाई गई। इसमें मुख्य रूप से उपभोक्ताओं को उनकी पात्रता का राशन नहीं देना ,मात्रा से कम राशन देना, भौतिक सत्यापन करने पर 50 क्विंटल गेहूं कम पाया जाना, दो क्विंटल चावल कम पाया जाना,  राशन की अफरा तफरी करने आदि अनियमितताएं शामिल हैं।  इस पर उचित मूल्य दुकान के विक्रेता राकेश राठौर और सहायक विक्रेता प्रमोद दहाईगुढ़े दोनों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 में प्रकरण पंजीबद्ध कर क्षिप्रा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। जांच कार्रवाई में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी महादेव मुवेल और कल्पना परमाणीक समिल्लित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE