BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 3, 2023, 10:56 am
KHABAR : आयुष आपके द्वार योजना में मैदानी अमले ने संभाला मोर्चा, घर-घर पहुंचकर उपलब्ध करा रहे हैं चिकित्सा सेवा, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। प्रदेश में एक अगस्त से शुरू की गई आयुष आपके द्वार योजना में आयुष विभाग का मैदानी अमला घर-घर पहुँच कर नागरिकों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध करा रहा है। आयुष आपके द्वार योजना 30 सितम्बर तक निरंतर संचालित होगी। आयुष संचालनालय ने विभाग के जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

वर्षाजनित रोग से बचाव की सुविधा-
यह योजना बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से जन-सामान्य के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव को ध्यान में रखते हुए संचालित की जा रही है। भोपाल जिले में आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा के 28 औषधालयों की टीम जिलेभर में भ्रमण कर रही है। गठित टीमें विशेष रूप से हाट-बाजार के दिन नागरिकों को साफ-सफाई और बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दे रही हैं। नागरिकों को आवश्यकता अनुसार दवाइयों का निरूशुल्क वितरण भी किया जा रहा है। गठित टीमों ने जिले के स्कूल और कॉलेज में भी विद्यार्थियों को मलेरिया, डेंगू और डिहाइड्रेशन से बचाव की जानकारी दी। बच्चों को मच्छरदानी के उपयोग एवं स्वस्थ और पौष्टिक आहार लेने के बारे में भी बताया गया।

योग और आयुष क्योर एप-
आयुष विभाग की टीम नागरिकों को योग के फायदों के बारे में भी जानकारी दे रही है। नियमित योगाभ्यास के लिये नजदीक के आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में भी जाने की सलाह दी जा रही है। आयुष विभाग ने भारतीय चिकित्सा पद्धति के विशेषज्ञों को टेली-मेडिसिन के माध्यम से जोड़ा है। नागरिक एप को अपलोड कर विशेषज्ञों की सलाह ले सकते हैं। साथ ही नागरिकों को अन्य विभागीय योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE