धार। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा ने अपने दायित्व निर्वहन में लापरवाही किये जाने 6 सेक्टर अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं। इनमें परियोजना प्रबंधक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अर्पण पांडे, उपयंत्री नगर परिषद सरदारपुर कविता जमरे, उपयंत्री ओ एस पी नहर संभाग धामनोद मोतीराम कीर, कार्यपालन यंत्री ओएसपी नहर संभाग धामनोद देवराज पटेल, पीसीओ जनपद पंचायत गंधवानी गोविंदसिंह निगवाल तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी नालछा बालमुकुंद चौरसिया शामिल है। उक्त सेक्टर अधिकारियों को विधानसभा आम निर्वाचन 2023 कार्य हेतु विधानसभा क्षेत्र के लिए सेक्टर अधिकारी का दायित्व सौपा गया था। सेक्टर आफिस एवं पुलिस सेक्टर का जिला स्तरीय संयुक्त प्रशिक्षण 31 अगस्त को शासकीय स्नाकोत्तर महाविद्याय घार के ऑडिटोरियम हॉल में रखा गया था, जिसमें निर्वाचन संबंधी अति महत्वपूर्ण प्रशिक्षण अनुपस्थित रहे। अनुपस्थिति के संबंध में आप अपना प्रति उत्तर रिटर्निंग आफिसर के माध्यम से 3 दिवस के अंदर समक्ष में प्रस्तुत करें।