BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 3, 2023, 11:15 am
GOOD NEWS : पर्यावरण संवर्धन में जिले की 7 नर्सरियों का योगदान, महिला स्व सहायता समूहों को नर्सरियों में दिया रोजगार, मनरेगा से तैयार कराये विभिन्न प्रजातियों के 12 लाख पौधे, पढ़े खबर

Share On:-

खरगोन। भीषण गर्मी, गिरता भूमि का जलस्तर और जमीन पर चलती लपटों से खरगोन को राहत देने के प्रयास शुरू हो चुके है। यहां महिला स्व सहायता समूहों को मनरेगा से रोजगार उपलब्ध कराते हुए उनसे पौधें तैयार करवाये जा रहें है। कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा के निर्देशन में अब तक इस नवाचार से विभिन्न प्रजातियों के 12 लाख से अधिक पौधें तैयार किये जा चुके हैं। बारिश से पूर्व मनरेगा के तहत योजना बनाई गई। महिला स्व सहायता समूहों से एक-एक नर्सरियां तैयार कराई गई। महिला समूहों ने वानिकी, फल और फूलों वाले पौधे तैयार किये। अब ये पौधे वृक्षारोपण अभियान में उपयोग में लाये जा रहे है। मेरी माटी मेरा देश अभियान के दौरान प्रत्येक पंचायतों में 75-75 पौधें इन्हीं नर्सरियों के उपयोग किये गए। इस नवाचार में एक ओर स्व सहायता समूहों को 221 रुपये की प्रतिदिन मजदूरी के साथ पौधों की बिक्री में 50 प्रतिशत की राशि उनकी होगी।  

हर समूह के 50.34 लाख के प्रस्ताव बनाएं-
मनरेगा के तहत जिला पंचायत व उद्यानिकी विभाग के माध्यम से महिला समूहों को जिले की 7 नर्सरियों में नर्सरी तैयार कराई गई। इसके लिए प्रत्येक समूहों को 50.34 लाख की राशि के प्रस्ताव तैयार कराये गए। जिसमें नर्सरी स्तर पर संसाधनों पर स्वीकृत राशि खर्च की गई। महिला समूहों की सक्रियता से नर्सरियां पूरी क्षमता से काम कर रहीं है। यहां 21 प्रजाति के फल, 13 प्रजाति के बीज से तैयार पौधें, पांच किस्म के वानिकी और सजावटी पौधें तैयार किये जा रहें है।      

पौधों की सरकारी मांग ज्यादा-
कसरावद जनपद में रसीदपुरा में माँ अम्बे स्वामी बलराम नर्सरी का संचालन कर रहे हैं। समूह के सचिव सुनील मंडलोई ने बताया कि सरकारी अभियानों के पौधरोपण और ग्राम पंचायतों में पौधें सप्लाय किये गए हैं। झिरन्या के धनवा गांव की महिला स्व सहायता समूह के सचिव दीवानसिंह ने बताया कि पंचायतों में पौधरोपण अभियान चलाएंगे तो समूह सप्लाई करता है।    

महिला समूह के तैयार पौधे-
सेगांव में 14552, खरगोन 106326, भीकनगांव 46446, झिरन्या 167003, गोगावां 189583, भगवानपुरा 131273, बड़वाह 110899, कसरावद 148618, महेश्वर 141020 की नर्सरी में कुल 1152695 पौधे तैयार है। इनके अलावा नर्सरी में 50011 शोभायमान पौधे भी उपलब्ध हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE