गुना। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण राठी के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूक अभियान जारी है।
इसी क्रम में स्वीप प्लान अंतर्गत आरोन विकासखंड के ग्राम पंचायत भौरा में मतदाता जागरूकता संबंधी प्रचार प्रसार हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित ग्रामीणजनों को शपथ दिलाई गई, जागरूकता संबंधी नारे लगवाए गए एवं ग्राम में रैली का आयोजन किया गया तथा उपस्थित ग्रामीणजनों को बताया गया कि गांव में 18 वर्ष से अधिक आयु के कोई भी मतदाता मतदाता सूची में नाम से छूटना नहीं चाहिए तथा जो मतदाता फोत हुए हैं, उनके नाम भी कट जाने चाहिए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वीप ब्लॉक नोडल अधिकारी नरेंद्र शर्मा, अभिषेक मीणा, मनोज अहिरवार एवं ग्राम पंचायत भोरा के विद्यालय से अरविंद सिंह रघुवंशी, प्रशांत पचौरी, बीएलओ रविंद्र सिंह रघुवंशी, अमित रघुवंशी, सरपंच लालू रघुवंशी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद रघुवंशी तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।