नीमच। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंहजी चौहान ने गरीबों के कल्याण के लिये विभिन्न योजनाएं प्रारंभ की है। जिसका लाभ गरीबों को मिल रहा है। सरकार ने भूमिहीन को मकान व गरीब को भरपेट भोजन उपलब्ध कराने के लिये भूमिहीनों को पट्टा वितरण व दीनदयाल रसोई योजना में 5 रूपये में भरपेट भोजन की शुरूआत की है, जिसका शुभारंभ आज भोपाल में मुख्यमंत्रीजी ने किया है, जिसका लाईव प्रसारण हम देख रहे हैं। अब किसी गरीब की थाली खाली नहीं रहेगी और कोई भी गरीब बगैर छत के नहीं रहेगा। आज हम भूमिहीनों का पट्टा वितरण कर रहे हैं। इसके बाद नगरपालिका उन्हें लोन दिलाकर उनका मकान बनवायेगी व गरीबों के अपना घर का सपना पूरा करेगी।
उक्त बात विधायक दिलीपसिंह परिहार ने स्थानीय प्रायवेट बस स्टेण्ड स्थित दीनदयाल रसोई केन्द्र पर 5 रू. में भोजन प्रदाय योजना के शुभारंभ व पट्टा वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि व समाजसेवी संतोष चौपड़ा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हेमन्त हरित, मुख्य नपा अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ, भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश जैन, नपा सभापति वंदना खण्डेलवाल, दारासिंह यादव, छाया जायसवाल, भाविप विवेकानंद शाखा अध्यक्ष प्रकाश मंडवारिया, पार्षद रूपेन्द्र लोक्स, रामचन्द्र धनगर, राकेश किलोरिया, कमल श् ार्मा, अरूण प्रजापत, दुर्गाशंकर भील, मंडल महामंत्री दुर्गेश शर्मा मंचासीन थे। इस अवसर पर भोपाल में आयोजित मुख्यमंत्रीजी के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी दिखाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण देते हुए मुख्य नपा अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ ने बताया कि आज भोपाल में मुख्यमंत्रीजी ने दीनदयाल रसोई योजना के तृतीय चरण का शुभारंभ व आवासहिनों को पट्टा वितरण किया है। जिसके तहत नीमच में 798 आवासहिनों को पट्टा वितरण के साथ ही 5 रूपये में भोजन योजना प्रारंभ की जा रही है।
कार्यक्रम के अंत में आवासहिनों को पट्टा वितरण के साथ ही अतिथिगणों ने दीनदयाल रसोई केन्द्र पर गरीबों को भोजन परोसकर 5 रूपये में भोजन योजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश बैंस ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्षदगण, नपा अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।