नीमच। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज 4 सितंबर को उदयपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 3.30 बजे नीमच आएंगे और अपरान्ह 3.45 बजे से दशहरा मैदान पर आमसभा एवं जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेंगे। केन्द्रीय रक्षा मंत्री इस दिन शाम 4.55 बजे नीमच से उदयपुर के लिये प्रस्थांन करेंगे।