बड़वानी। जिले में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह प्रभारी प्राचार्य डॉ. रविन्द्र बर्डे के मार्गदर्षन में गृहविज्ञान विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा 01 से 07 सितंबर तक कार्यक्रम मनाया जा रहा है। 1 सितंबर 2023 को महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. रविन्द्र बर्डे द्वारा छात्राओं को सन् 2023 की राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की थीम श्सभी के लिए किफायती स्वस्थ आहार हैश् बताते हुये कहा गया है कि भारत में सेहत को लेकर जागरूकता का आभाव होने के कारण स्वस्थ सुविधा से ज्यादा रोगियों का आकड़ा है बिमारियों के बढ़ने की एक वजह बिगड़ जीवन शैली और गलत खान पान की है। इस दिन को मनाने का उद्देष्य लोगों को पौष्टिक आहार के सेवन की आवष्यकता के बारे में जागरूक करना है ताकि षरीर में पोषण की पूर्ति को बढ़ावा दिया जा सके।
डॉ. सुनिता भायल ने पोषण का महत्व बताते हुये कहा गया कि पोषण भोजन कि खपत और उपयोग का विज्ञान या अभ्यास है। खाद्य पदार्थ हमारे षरीर को उर्जा, प्रोटीन, वसा, विटामिन और खनिजों को जीने बढ़ने और ठीक से कार्य करने के लिए प्रदान करते है इसीलिए एक संतुलित आहार स्वास्थ और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है कहा जाता है कि अस्वास्थकर आहार कई बिमारियों के जोखिम को बढ़ाता है।
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह प्रभारी डॉ. प्रियंका देवड़ा द्वारा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का उद्देष्य बताते हुये कहा कि यह इतना प्रभावषाली है कि यह उत्पादकता, आर्थिक विकास और राष्ट्रीय विकास को भी प्रभावित करता है। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का मुख्य उद्देष्य बिना किसी भेदभाव के समाज में पोषण के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस के माध्यम से भारत सरकार का उद्देष्य बच्चों के स्वाथ्य की रक्षा और उनको बेहतर उचित पोषण के महत्व की जानकारी प्रदान करवाना है। पोषणयुक्त आहार को देकर इसकी जानकारी प्रदान कर नागरिकों को मधुमेह एवं हदय रोग जैसी बिमारियों से बचाया जा सकता है। भारत सरकार एवं महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा मानव षरीर में उचित पोषण के महत्व और कार्य पर जोर देकर नागरिकों को अच्छा जीवन प्रदान करना हैं। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के द्वितिय दिवस 02 सितम्बर को पोषण जागरूकता रैली का आयोजन महाविद्यालय की छात्राओं एवं स्टॉफ द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ. कविता भदौरिया, डॉ. स्नेहलता मुझाल्दा, डॉ. मनोज वानखेड़े, डॉ. जगदीष मुजाल्दे, डॉ. विक्रमसिंह चौहान, प्रो. सीमा नाइक, डॉ. इन्दु डावर, डॉ. विक्रमसिंह भिड़े, प्रो. अंकिता पागनिस, डॉ. तंजीम कायनात षेख, रेखा बिसेन, प्रो. कृष्णु यादव, गिरिष वर्मा, संदीप दासौंधी, नगमा अली सहित अन्य स्टॉफ एवं छात्राएं उपस्थित रही।