BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 4, 2023, 11:38 am
KHABAR : हर्षोल्लास के साथ अजा मोर्चा करें जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत- विधायक दिलीप सिंह परिहार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नीमच विधानसभा क्षेत्र कि आवश्यक बैठक कल स्थानीय सर्किट हाउस पर संपन्न हुई। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार एवं नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने बैठक को संबोधित किया। 
विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के नेतृत्व में जो जनकल्याणकारी कार्य किए गए हैं उन्हीं कार्यो का आशीर्वाद लेने एवं विशाल आमसभा को संबोधित करने के लिए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य मंत्रीगण एवं भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के नेतागण नीमच जिले में पधार रहें हैं। भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा के तहत आमजन से आशीर्वाद लेने पहुंच रही हैं। अजा मोर्चा के कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर हर्षोल्लास के साथ जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत करें। 
अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि गोयल ने बताया कि बड़ी संख्या में अजा मोर्चा के कार्यकर्ता वाहन रैली में भी सम्मिलित होंगे तथा सभा स्थल तक हितग्राहियों को  पहुंचायेंगे। 
बैठक में अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विशाल व्यास, राहुल मांगरिया, घीसालाल बैरवा, मोहन यादव, जिला पदाधिकारी बंटी यादव, गजेन्द्र कर्णिक, जगदीश परमार, राधेश्याम पंवार, दुर्गाशंकर मेघवाल, रोशन यादव, तुलसीराम सिकलीगर, अमन भंरग, शंकर सिकलीगर, गिरधारी यादव, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहें। बैठक का संचालन एवं आभार जिला महामंत्री पुष्कर सिंह चौहान ने किया उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अरुण यादव ने दी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE