BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 4, 2023, 7:54 pm
BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने किया विशाल आमसभा को संबोधित, डेढ़ साल की कमल नाथ सरकार पर कसा तंज, बोले- आज डीएमके नेता कर रहे हैं सनातन को खत्म करने की बात, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। मालवा के नीमच में आज सोमवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा की शुरूआत की। जनआशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने दशहरा मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए इस बार भी प्रदेश में सीएम शिवराज व भाजपा की सरकार को अपना भरपूर आशीर्वाद देने की बात कही। 

मंच से रक्षा मंत्री राजनाथ ने डेढ़ साल की कमलनाथ सरकार पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ की सरकार ने पीएम आवास योजना में गरीबों के मकान बनाने में नौटंकी की। किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। साथ ही डीएमके नेता पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इनके नेता सनातन धर्म को खत्म करने की बात करते हैं। जबकि सनातन धर्म पूरे विश्व के जीवन के लिए कार्य करता है। इंडिया गठबंधन पर कहा कि इन्होंने भानुमति का एक कुनबा जोड़ा है। वे समझ गए कि अकेले वे भाजपा को हरा नहीं सकते। इसलिए 28 लोग एक साथ आ गए। देश की 38 राजनीतिक पार्टियों ने कहा- देश को कोई ऊंचा उठा सकता है तो वह हैं नरेंद्र मोदी। इसलिए वे सब आकर हमारे साथ जुड़ गईं। 

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में एमपी में सूखे के हालात है। लेकिन जल्द ही अच्छी बारिश होने की संभावना बन रही है। मैंने आज ही नीमच आने से पहले उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल से प्रदेश में झमाझम बारिश कराने की कामना की है। भाजपा की सरकार किसानों के साथ खड़ी है। यदि बारिश नहीं भी आई और फसलें खराब हो गई तो भी चिंता मत करना मैं बैठा हूं। कोई भी किसान घबराना मत। 

तय समय से देरी से पहुंचे राजनाथ-
केंद्रीय रक्षा मंत्री तय समय दोपहर 3.30 बजे उदयपुर से प्रस्थान कर नीमच हवाई पट्टी आने वाले थे। लेकिन वे तय समय से एक घंटो देरी से नीमच पहुंचे। उनके देरी से नीमच पहुंचने के कारण पूर्व में तय कार्यक्रम को निरस्त किया गया। पहले वह हेलीपेड से सीधे सीआरपीएफ स्थित किलेश्वर महादेव मंदिर जाने वाले थे। लेकिन एक वक्त पर कार्यक्रम में बदलाव किया और वे सीधे हवाई पट्टी से सभा स्थल दशहरा मैदान पहुंचे। जहां विशाल आमसभा को संबोधित किया। इसके बाद जनआशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाई और दिल्ली के लिए रवाना हुए। 

मंच पर ये नेता रहे मौजूद-
इस दौरान मंच पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. मोहन यादव, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री हरदीप सिंह डंग, मंत्री उषा ठाकुर, मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, सांसद सुधीर गुप्ता, जनआशीर्वाद यात्रा उज्जैन प्रभारी बंशीलाल गुर्जर सहित कई स्थानीय नेता मौजूद रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE