BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2023, 11:17 am
BIG REPORT : जनआशीर्वाद यात्रा को लेकर सीतामऊ पहुचे कैलाश विजयवर्गीय, कार्यकर्ताओ में दिखा उत्साह, कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे, कई स्थानों में आमने-सामने हुए कार्यकर्ता, पुलिस ने संभाला मोर्चा, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

सीतामऊ। क्षेत्र में आज भाजपा द्वारा पूरे प्रदेशभर में निकाली जाने वाली जनआशीर्वाद यात्रा पहुची। सुवासरा से सीतामऊ तक अलग-अलग जगह पर यात्रा का कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे कैलाश विजयवर्गीय ने सीतामऊ में मंच को संबोधित करते हुए कहा की देश मे नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश में मिलकर गरीबो कल्याण के लिये कार्य कर रही है और हम उसी लिए आप से आशीर्वाद मांगने आये है विजयवर्गीय के सभा को संबोधित करते हुए कहा की जहा पाकिस्तान के झंडे लहराए जाते थे उस जम्मू कश्मीर की एक-एक पंचायत में भाजपा की सरकार ने तिरंगा झंडा लहराया है हम कुर्सी के लिए राजनीति नही करते हम राष्ट्र के लिए राजनीति करते है। कार्यक्रम में प्रदेश के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा, उच्चशिक्षा मंत्री मोहन यादव,पर्यावरण मंत्री हरदीपसिंह डंग,सांसद सुधीर गुप्ता,जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया,पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार सहित कई भाजपा नेता उपस्थित रहे। 

कांग्रेस ने यात्रा को चौतरफा घेरा- 
चुनाव से पहले कॉग्रेस भी पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने यात्रा पहुचने से पूर्व खेड़ा चोराहे पर जमकर प्रदर्शन किया जिसमे पुलिस ने कांग्रेस नेता विनय राजोरिया, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पाटीदार,युवा विधानसभा उपाध्यक्ष मिथुन शर्मा,गुलनावज खान,कांग्रेस गोविंद सिंह पंवार, दसरथ सेन,संग्रामसिंह कुरावन को गिरफ्तार किया। इधर बस स्टेंड पर बनी सभा स्थल पर जिलापंचायत सदस्य जगदीश फौजी के साथ कांग्रेस नेता संजय वर्मा,रघुराजसिंह लोगनी,जितेंद्र सिह सुरखेड़ा,राजेश गुर्जर काले झंडे लेकर सभा स्थल पर पहुच में कामयाब हो गए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी को गिरफ्तार किया ओर नाहरगढ थाने ले जाया गया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE