BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 15, 2023, 3:42 pm
BIG NEWS : खुलेआम चल रहा सट्‌टे व नशे का कारोबार, सब जानकर भी पुलिस बनी अनजान, शांति समिति की बैठक में प्रमुखता से उठी नगर की यह मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

सिंगोली। कभी चोरी-छिपे चलने वाला सट्‌टा बाजार व स्मैक, गांजे नशे का कारोबार आजकल कानून की ढीली पकड़ की वजह एवं खाईवाल के संरक्षण में खुलेआम संचालित हो रहा है। कल्याण, मिलन, ओपन, क्लोज और रनिंग के नाम से चर्चित इस खेल में जिस प्रकार सब कुछ ओपन हो रहा है उससे यही प्रतीत होता है कि प्रमुख खाईवालो, नशे के सौदागरों को कानून का कोई खौफ नहीं रह गया है।
सिंगोली थाना क्षेत्र में सट्टा, स्मैक, गांजा के बढ़ते कारोबार का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि महिलाएं एवं बच्चे भी दिन-रात अंकों एवं नशे के व्यापार के जाल में उलझे रहते हैं। प्रमुख खाईवाल के एजेंट जो परची काटते हैं प्राय: नया बस स्टेण्ड एवं वार्ड 15 माधोविलास की होटलो के आसपास में आसानी से परची काटते नजर आते हैं। कुछ आदतन अपराधी किस्म के लोग पीपलीपुरा, गोरेला, बारढाणा, नया बस स्टैंड, जगलिया खाली, वार्ड 1, 4, 5, 7, 14, 15, तिलस्वा चौराहा सहित अन्य क्षेत्रों में खुलेआम स्मैक, गांजा एवं मोबाइल के माध्यम से भी इस अवैध नशे के कारोबार को संचालित कर रहे है जिसकी जानकारी शायद पुलिस को छोड़कर सभी को है। सट्टा के हिसाब-किताब एवं नशे की डिलेवरी की जगह बार-बार बदल कर प्रमुख खाईवाल, नशे के कारोबारी अपनी होशियारी का भी परिचय देने की कोशिश करते हैं।
गरीब बेरोजगार युवाओं को मोटे कमीशन का लालच देकर इस अवैध कारोबार में उतारा जा रहा है। आगे चलकर यही युवा मानसिक अवसाद के वशीभूत अपराध की ओर अग्रसर हो जाते हैं व छोटी मोटी चोरियां सहित बडे अपराध को अंजाम दे देते हैं। शिकायत होने पर जब पुलिस अभियान चलाती है तो खाईवाल व मुख्य नशे के कारोबारी को बक्श कर अक्सर इन्हीं युवाओं के खिलाफ कार्रवाई कर खानापूर्ति कर लेती है। 

शांति समिति बैठक में कानून पर कसा तंज, पुलिस की भूमिका पर खड़े हो रहे सवाल-
शांति समिति बैठक एवं चुनावी यात्रा रथ लेकर आमजन से चर्चा करने पहुंची वाइस आफ एमपी टीम के समक्ष भी नगर के गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों ने बताया कि सट्टा, स्मैक, गांजा के अवैध कारोबार ने कई घरों को तबाह कर दिया है। सब कुछ जानते हुए भी पुलिस जिस प्रकार आंख बंद किए बैठी है उससे पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जिस प्रकार सट्टा, स्मैक, गांजा का अवैध कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है उससे यह साफ दिखता है कि उन्हें किनका संरक्षण प्राप्त है। इसके समूल नाश के लिए शीघ्र अभियान नहीं चलाया गया तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

आखिर क्यों नहीं हो रही कार्रवाई-
शांति समिति बैठक में आगामी धार्मिक त्यौहारों के शान्ति से मनाये जाने विषय की चर्चा उपरान्त थाना अधिकारी बी एल भाबर ने शान्ति समिति बैठक में उपस्थित गणमान्य सदस्यों से नगर में अन्य कोई समस्या के विषय में पूछा तो बैठक में मौजूद सभी गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों ने बताया कि क्षेत्र में छोटी बडी चोरियां, सट्टा, स्मैक, गांजा के अवैध कारोबार से पुलिस की छवि धूमिल हो रही है। सट्टा परची काटने वाले व छोटे नशे के कारोबारीयों तक तो कानून के हाथ पहुंचते हैं, लेकिन खाईवाल व बड़े नशे के सौदागरों के खिलाफ कभी कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जाती?
वहीं बताया नगर का मुख्य बस स्टैंड जो यात्रियों के लिए बना है वहा दिनभर सटोरिए व असमाजिक तत्वो का जमावड़ा लगा रहता है जिससे यात्रियों को बैठने में असुविधा व महिला यात्री असहज महसूस करती है अतः इस दिशा में पुलिस प्रशासन को समय रहते उचित कार्यवाही के लिए कदम उठाये जाने चाहिए अन्यथा मजबूरन आमजनता को समस्या निदान के लिए आन्दोलन की राह पकड़ने के लिए अग्रसर होना पड़ेगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE