BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2023, 5:28 pm
BIG NEWS : वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा की विधानसभा सीट और विकास के बड़े-बड़े दावे, जब क्षेत्र में पहुंची वॉईस ऑफ एमपी की चुनावी यात्रा तो आमने-सामने हुए कांग्रेस-बीजेपी के नेता, कैमरे के सामने लगाए ये बड़े आरोप, पढ़े महावीर सैनी के साथ रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

नीमच। विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं का मूड जानने के लिए वॉईस ऑफ एमपी की चुनावी यात्रा नीमच व मंदसैर जिले के नगर-नगर व गांव-गांव पहुंच रही है। इसी कड़ी में गुरूवार को वॉईस ऑफ एमपी की चुनावी यात्रा मल्हारगढ़ विधानसभा के नारायणगढ़ पहुंची। यहां स्थानीय बस स्टैंड पर वॉईस ऑफ एमपी की टीम ने बीजेपी व कांग्रेस के पदाधिकारियों से अब तक हुए विकास व विकास के वादों को लेकर चर्चा की। साथ ही इस चुनाव में मतदान करने से पहले मतदाताओं का मूड भी जाना। 

भाजपा की सरकार ने प्रदेश को कर्जे में धकेला-
बीजेपी की शिवराज सरकार में कई घोटाले हुए हैं। भाजपा के शासन में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। जनता सीएम शिवराज सहित स्थानीय नेताओं से त्रस्त हो चुकी है। इस बार जनता विकास के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर अपना मत देगी। कांग्रेस के शासन में क्षेत्र का विकास हुआ था। वर्तमान में शिक्षित युवा बेरोजगार है। अल्प वर्षा ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। लेकिन खुद को किसान का बेटा बताने वाले सीएम शिवराज ने अभी तक मुआवजा देने का ऐलान नहीं किया है। जबकि कमलनाथ जी ने बिना सर्वे के किसानों को मुआवजा दिया था। भाजपा हिंदू-मुस्लिम के नाम पर वोट बटोरती है। भाजपा की सरकार ने प्रदेश को कर्जे में डाल दिया है।

कांग्रेस के कई मंत्री भ्रष्टाचार के मामलो में जेल गए हैं और ये लोग भाजपा पर भ्रष्टाचार का झूठा आरोप लगाते हैं। जबकि भाजपा की सरकार ने चहुंओर विकास किया है। हमारे क्षेत्र में भी कई विकास कार्य हुए हैं। कांग्रेस ने सिर्फ देश को लूटने का काम किया है। कांग्रेस के ये लोग झूठ बोलते हैं। अस्पताल में एक्सरे मशीन की व्यवस्था है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सक देखते हैं। मरीजों का उचित उपचार किया जाता है। शिक्षा के स्तर में बहुत सुधार हुआ है। भाजपा ने स्कूल भवनों की सुध ली है। विधायक ने क्षेत्र में हायर सेकेंडरी स्कूल का निर्माण करवाया है। पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी मिला है और मिल रहा है।

मतदाताओं के बोल-
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए दोनों ही पार्टी व इनके नेता सक्रिय हो गए हैं। लेकिन हमेशा की तरह भी इस बार भी चुनाव निपटते ही ये दिखाई ही नहीं देंगे। मतदान करना आवश्यक है इसीलिए वोट करने जाते हैं। इस बार दोनों ही पार्टियों को विकास व रोजगार दिलाने का वादा करना होगा। स्थानीय मुद्दों पर सही प्रत्याशी का चयन करेंगे। वर्तमान में भाजपा की सरकार है। कई योजनाएं चल रही है, लेकिन कई पात्र हितग्राहियों का इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE