BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 18, 2023, 2:58 pm
REPORT : नीमच जिले में भाजपा सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रथ यात्रा का अधिकृत  कार्यक्रम घोषित, हजारों की संख्या जुटेंगे काग्रेस कार्यकर्ता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार नीमच जिले में 19 एवं 20 सितंबर को  भाजपा सरकार  के खिलाफ   जन आक्रोश रथ यात्रा निकली जा रही है इस यात्राके संयोजक पूर्व मंत्री तथा राऊ के विधायक जीतू  पटवारी राष्ट्रीय सचिव प्रभारी कुलदीप इंदौरा  नीमच जिला प्रभारी नूरी खान एवं विधायक कुणाल चौधरी यात्रा सह प्रभारी पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा एवं अन्य कई विधायक उपस्थित रहेंगे। जिला कांग्रेस के प्रवक्ता भगत वर्मा ने बताया कि नीमच जिले मे आयोजित भाजपा सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रथ का अधिकृत कार्यक्रम घोषित किया गया है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसीया ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जन आक्रोश रथ यात्रा के माध्यम से मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जनता के आक्रोश को व्यक्त करेंगे भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी का खुलासा करेंगे तथा कमलनाथ के 11 वचनों का प्रचार करेंगे मंदसौर जिले से जन आक्रोश रथ यात्रा शाम 4 बजे नीमच विधान सभा क्षेत्र के ग्राम चलदू में प्रवेश करेगी। जहा जिला कांग्रेस इस रथ यात्रा कि आगवानी करेगी। यह रथ आक्रोश यात्रा हर्कियाखाल होते हुए भाटखेड़ा, जमुनिया से हिंगोरिया बालाजी पर दर्शन के पश्चात  प्राइवेट बस स्टैंड से बारादरी होते हुए तिलक मार्ग में प्रवेश करेगी तथा शहर के मुख्य बाजार से होती हुई पुस्तक बाजार से 40 नंबर विद्युत विभाग भारत माता चौराहे पर पहुंचेगी तथा वहां से विजय टॉकीज चौराहे होती हुई कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर जन आक्रोश यात्रा पहुंचेगी इसके पश्चात  यात्रा प्रभारी जितू पटवारी तथा कांग्रेस के उपस्थित नेतागण आमसभा को संबोधित करेंगे। रथ यात्रा का रात्री विश्राम नीमच में ही होगा।

दिनांक 20 सितंबर को सुबह 9.30 बजे जन आक्रोश रथ यात्रा  जावद के लिए  प्रस्थान करेगी ,सुबह 10 बजे  सुवाखेङा तथा 10.30  बजे जावद  आगमन सुबह 11 बजे मोङी माताजी वहा पर माताजी के दर्शन इसके बाद सेमली  दोपहर 12 बजे सरवानिया महाराज आगमन तथा वहा जनसभा होगी जनसभा के बाद धामनीया ,लासुर, बागरेङ होते हुए दोपहर 2-30 बजे पिपलीया रावजी पहुंचेगी। इसके बाद जन आक्रोश रथ यात्रा मनासा विधान सभा क्षेत्र में अल्हेड़ होते हुए मनासा में प्रवेश करेगी। दोपहर 3 बजे मनासा के अन्नपूर्णा मंदिर मे माता जी के दर्शन करेगे 3.30 बजे विजय स्तंभ बङा मंदिर दर्शन करेगे। इसके बाद सायंकाल 4 बजे रामपुरा नाका मनासा मे जनसभा होगी। जन सभा पश्चात जन आक्रोश रथ यात्रा हाङी पिपलीया, होते हुए सायंकाल 5 बजे कुकड़ेश्वर पहुंचेगी। वहा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जन सभा को संबोधित करेंगे। आमसभा पश्चात  सायंकाल 5.45 बजे फूलपुरा हनुमान मंदिर पर दर्शन करेंगे। इसके पश्चात जूना पानी ,कुङालिया, रामपुरा, चंद्र पुरा, बैसला होते हुए रात्री 8.30 बजे रावली कुङी पहुंचेगी। इस जन आक्रोश रथ यात्रा में हजारांे की संख्या मंे कांग्रेस कार्यकर्त्ता शामिल होकर शिवराज सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता को रूबरू कराएंगे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE