BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2023, 4:03 pm
BIG NEWS : मंदसौर से लेकर भोपाल तक पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार व्याप्त- पटवारी, जन आक्रोश यात्रा का पशुपतिनाथ की नगरी से हुआ आगाज, पढ़े पीडी बैरागी की खबर   

Share On:-

मंदसौर। कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश भर में जन आक्रोश यात्रा आज से प्रारंभ हो चुकी है। उसी कड़ी में आज मंदसौर में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा भगवान पशुपतिनाथ जी की पूजा अर्चना कर प्रारंभ हुई। इस दौरान यात्रा प्रभारी पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, नागदा-खाचरोद विधायक दिलीप सिंह गुर्जर, विधायक कुणाल चौधरी, पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा, पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विपिन जैन एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। जन आक्रोश यात्रा शहर में होते हुए गांधी चौराहे पर पहुंची। जहां पर कांग्रेस नेताओं द्वारा आमसभा को संबोधित किया। गांधी चौराहे पर आदिवासी वेशभूषा पहनकर कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए। 
पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने मीडिया को बताया कि हमने संकल्प लिया है कि पिछले 20 वर्षों में भाजपा के शासनकाल में जनता अराजकता से मुक्त हो। मंदसौर से लेकर भोपाल तक पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार व्याप्त है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल वल्लभ भवन में तीन-तीन बार भ्रष्टाचार की फाइलें जलाई गई। पटवारी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन की सरकार है। घर-घर में इसका एहसास है। भ्रष्टाचार, महंगाई कुपोषण जिस तरीके से विधायकों की खरीद फरोख्त का कार्य किया जाता है। लाडली बहना के नाम पर एमपी के मुखिया बहनों को चप्पल वितरित करने मिठाई देने की बात कह कर मध्य प्रदेश की भोली भाली बहनों को गुमराह किया है और इस जन आक्रोश के खिलाफ पूरे मध्य प्रदेश में 7 जगह से कांग्रेस पार्टी ने इस यात्रा की शुरुआत की है जिसमें मालवा के मंदसौर से भगवान पशुपतिनाथ की पावन नगरी से भगवान पशुपतिनाथ जी का आशीर्वाद लेकर इस यात्रा का शुभारंभ किया है और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस शिवराज सिंह की सरकार की नींव हिलाकर कांग्रेस की सरकार मध्य प्रदेश में बनाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE