BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 20, 2023, 11:16 am
BIG NEWS : मल्हारगढ में जनाक्रोश रैली का सिसोदिया के नेतृत्व में जोरदार स्वागत, भव्य सभा का हुआ आयोजन, हजारो लोग हुए शामिल, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मल्हारगढ। प्रदेश कांग्रेस की जनआक्रोश रैली को पूर्व मंत्री प्रदेश कार्यकारी कांग्रेस अध्यक्ष विधायक जीतू पटवारी लेकर मलहरगढ पहुँचे। यहां विधानसभा के कांग्रेस नेता परशुराम सिसोदिया के नेतृत्व में शानदार स्वागत किया गया। हजारो की संख्या में मल्हारगढ़ में भव्य सभा भी हुई। काका गाड़गिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान रैली में कार मे जीतू पटवारी के साथ परशुराम सिसोदिया ने भी आमजनों का अभिवादन किया। 
सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि यहां के विधायक देवड़ा के पास खजाने की चाबी है उसे जंग लग गई है। वह केवल घर के लिए खजाने की चाबी खोलते है, मल्हारगढ क्षेत्र के विकास के लिए चाबी नही खोलते। क्षेत्र में डोडाचूरा तस्करों को देवड़ा से साठ गांठ है वह लोगो मीठी गोली देकर बरगला कर वोट ले लेते है। कभी कब्बडी, कभी लट्ठ घुमाते है क्यो कांग्रेस के नेताओ तुम नही घुमा सकते हो क्या मुझे यहां आना पड़ेगा ठेकेदार जो है वह भाजपा के है मंत्रीजी के खास है। देवड़ा जी बोलते है कि 70 साल में कांग्रेस ने क्या किया। अरे देवड़ा जी अगर कांग्रेस नही होती तो आप एससी विधायक नही होते। पटवारी हड़ताल ओर है फसल तबाह है देवड़ा जी खुद नपती लेंगे क्या। अति वर्षा में कमलनाथ सरकार ने बिना सर्वे के मुआवजा दिया था। शिवराज जनआशीर्वाद यात्रा निकाल रहे है जनता क्यो आशीर्वाद दे प्रदेश में एक करोड़ से ज्यादा युवा बेरोजगार, 4 लाख करोड़ कर्ज, क्षेत्र के छह किसानो को मार दिया, मप्र के वल्लभ भवन से तीन बार करप्शन की फाइल जला दी। शिवराज केवल मुंह चलाता, जिबान चलाता है काम नही करता। प्रदेश में यूरिया, डीजल,पेट्रोल, खाद, बीज व मजदूरी महंगी है। 18 साल बाद बहन की याद आई, 250 रुपये मिठाई के डाले 250 में तो पाव भर मिठाई आती है। पहला मुख्यमंत्री है जो बहनों को चप्पल देने की बात कह रहा है।
समारोह में उज्जैन सम्भाग प्रभारी कुलदीप इन्दौरा, विधायक मनोज परमार, दिलीप गुर्जर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विपिन जेन, कांग्रेस नेता परशुराम सिसोदिया, नरेंद्र नाहटा, नवकृष्ण पाटिल, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल शर्मा, कन्हैयालाल पाटीदार, गोपाल विश्वकर्मा, ईश्वरलाल धाकड़, अर्जुन गुर्जर, नितिन विजयवर्गीय सहित बड़ी संख्या क्षेत्र के कांग्रेसजन व कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन अरविंद सोनी ने किया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE