BREAKING NEWS
BIG NEWS : चार दिन की शूटिंग, सवा महीने की मेहनत और.. <<     KHABAR : हर्षाेल्लास से मनाया गया रतलाम मंडल पर.. <<     KHABAR : नगर परिषद पोलायकलां में शान से फहराया.. <<     BIG NEWS : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे उपमुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : खनियांधाना रियासत के बड़े महाराज साहब.. <<     KHABAR : हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गंधावड़, 115.. <<     KHABAR : अखिल ब्राह्मण औदिच्य महासभा में बड़ा.. <<     KHABAR : मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप ने देशभक्ति गीतों.. <<     KHABAR : पौधा आज, सुकून आने वाली पीढ़ियों को,.. <<     KHABAR : खंडवा में हर्षाेल्लास से मनाई हरियाली.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में.. <<     NEWS : जे.के. सीमेंट निंबाहेड़ा-मंगरोल प्लांट में.. <<     NEWS : तिरंगा फहराया, मरीजों को फल बांटे, लायंस.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा सेवा केंद्र पर उत्साह और उमंग के.. <<     NEWS : ब्रह्माकुमारीज प्रतापनगर सेवाकेंद्र पर.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल में गूंजा देशभक्ति का जयघोष,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 22, 2023, 6:15 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ व्यापार महासंघ संस्थान की कार्यकारिणी की प्रथम बैठक दीपक गार्डन में 23 सितंबर को आयोजित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ के सभी व्यापारिक संगठनों को मिलाकर चित्तौड़गढ़ व्यापार महासंघ संस्थान का गठन पिछले दिनों किया गया। व्यापार महासंघ में चित्तौड़ के सभी प्रकार के व्यापारिक संस्थाओं के संगठनों को शामिल कर इस महासंघ की स्थापना की गई सभी व्यापारिक संगठनों ने सर्व सम्मति  से महासंघ के प्रथम अध्यक्ष सुनील जागेटिया एवं महासचिव राजकुमार बज को मनोनीत किया। महासंघ के संरक्षक मंडल के परामर्श से संस्थान की कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभी व्यापारिक संगठनों की राय से पूरे चित्तौड़गढ़ के प्रत्येक एरिया को ध्यान रखकर के करीब 200 सदस्यों की कार्यकारिणी बनाई गई । 23 सितंबर 2023 को दीपक गार्डन संगम रोड पर दोपहर 4 बजे प्रथम मीटिंग का आयोजन रखा गया है। इसमें सभी मनोनीत सदस्यों का स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। सचिन प्रतीक बोहरा ने बताया सभी मनोनीत सदस्यों को संस्थान द्वारा आमंत्रण पत्र नियुक्त पत्र भिजवाये जा चुके हैं और बैठक में आने वाले समय में महासंघ की आगे क्या कार्य योजना रहेगी और महासंघ किन-किन समस्याओं के साथ व्यापारिक हितों के लिए आगे रहेगा इसके बारे में चर्चा की जाएगी। कोषाध्यक्ष सुनील कोठारी ने बताया चित्तौड़गढ़ व्यापार महासंघ संस्थान के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया जा चुका है। प्रहलाद पटवा ने बताया बैठक की तैयारी के लिए कलेक्शन चामटी खेड़ा रोड पर बैठक रखी गई बैठक में उपस्थित अध्यक्ष सुनील  जागेटिया संरक्षक सुरेश कुमार जैन ओम लड्डा विनोद मलकानी अनिल सेठिया नंदलाल बिलोची उपाध्यक्ष किरण डांगी लोकेंद्र भड़कतिया प्रहलाद पटवा संयोजक राजेश विरानी सचिन प्रतीक बोहरा कोषाध्यक्ष सुनील कोठारी उपस्थित थे महासचिव राजकुमार बज ने सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि अनिवार्य रूप से मीटिंग में पहुंचे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE