BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 23, 2023, 11:21 am
NEWS : 47वें खान सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के लिए हुआ बैठक का आयोजन, इस बार के आयोजक हैं आरके मार्बल प्राईवेट लिमिटेड, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। माइन्स सेफ्टी एसोसिएशन द्वारा खान सुरक्षा महानिदेशालय के उदयपुर क्षैत्रीय कार्यालय के तत्वाधान में 47वें खान सुरक्षा सप्ताह के कार्यक्रम हेतु एक्जीक्यूटीव बोड़ी मीटिंग का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता बी दयासागर निदेशक, खान सुरक्षा ने की, साथ में खान सुरक्षा महानिदेशालय के पदाधिकारी टाॅम मेथ्यू, निरंजन कुमार एवं विशाल गोयल भी मौजूद थे। 
माइन्स सेफ्टी एसोशिएशन की तरफ से ओपनकास्ट एवं अण्डरग्राउण्ड मैकेनाईज्ड, सेमी-मैकेनाईज्ड और असंगठित क्षैत्र की खदानों के क्लस्टर के प्रतिनिधि भी इस चर्चा में मौजूद रहे। इस दौरान खान सुरक्षा सप्ताह के विभिन्न कार्यो की रूपरेखाओं पर चर्चा हुई। इस बार के आयोजक मैसर्स आरके मार्बल प्राईवेट लिमिटेड हैं, जो खान सुरक्षा महानिदेशालय के निर्देशन एवं माईन्स सेफ्टी एसोशिएशन के सहयोग से सभी तैयारी कर रहा हैं। 
खान सुरक्षा सप्ताह की फ्लेग ऑफ सेरेमनी 09 अक्टुबर 2023 को खान सुरक्षा महानिदेशालय, उत्तर-पश्चिम अंचल के कार्यालय, उदयपुर में की जायेगी और उसी के साथ खानों के निरीक्षण शुरू हो जायेंगें और 15 अक्टुबर 2023 तक चलेंगें। 
इस बात पर विशेष चर्चा की गई कि असंगठित क्षैत्र की छोटी खदानों के क्लस्टर को इस खान सुरक्षा सप्ताह में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाये। 
खान सुरक्षा सप्ताह के दौरान विभिन्न ट्रेड टेस्ट एवं फस्र्ट-एड टेस्ट भी किये जायेंगें और फाइनल डे फंक्शन का आयोजन दिसम्बर-2023 के दूसरे अथवा तीसरे सप्ताह में राजसमन्द में किया जायेगा। मीटिंग के अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE