BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम तुमड़िया और दो नाबालिग.. <<     BIG NEWS : एमपी में सुस्त हुई मानसून की चाल, 15 जिलों.. <<     BIG NEWS : खाकी ने 36 घंटे में किया कोरियर ऑफिस में.. <<     KHABAR : शासकीय कार्य में बाधा एवं अवैध उत्खनन पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम केलुखेड़ा और सुबह का.. <<     KHABAR : खनियांधाना बस स्टैंड पर चला ‘ऑपरेशन सेफ.. <<     KHABAR : सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र नीमच में पेंशन.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा अभियान में युवाओं ने लिया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नीमच दौरे की.. <<     KHABAR : भगवां में अकीदत के साथ निकला मोहर्रम का.. <<     KHABAR : नीमच में नशामुक्‍त भारत अभियान के तहत.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों को मिलेगी सफलता और.. <<     KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 6, 2023, 3:15 pm
BIG NEWS : सांसद गुप्ता के प्रयास फिर लाए रंग, अब जावरा, ढोढर, दलौदा व बिसलवास कलां स्टेशन पर होगा कई ट्रेनों का स्टॉपेज, यात्रियों को मिलेगी सुपर फास्ट सवारी गाड़ियों की सुविधा, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। क्षेत्र के विकास के लिए सांसद सुधीर गुप्ता लगातार प्रयासरत हैं। एक बार फिर उनके प्रयास रंग लाए। सांसद गुप्ता के प्रयासों से रेल मंत्रालय द्वारा संसदीय क्षेत्र के जावरा स्टेशन पर तीन, बिसलवास कला स्टेशन पर दो एवं ढोढर, दलौदा स्टेशन पर एक ट्रेन का स्टापेज स्वीकृत हुआ।
संसदीय क्षेत्र में रेलवे का विकास निरंतर जारी है तो वहीं ट्रेनों के स्टापेज व नवीन ट्रेनों के संचालन को लेकर भी सांसद सुधीर गुप्ता लगातार प्रयासरत है। पूर्व में खाटूश्याम, सालासर बालाजी, सेामनाथ एवं काशी के लिए सीधी ट्रेन की सुविधा मिली थी। इसी के साथ ही कुछ दिन पूर्व ही पांच स्टेशनों पर ट्रेन की सुविधा मिली थी। इसी तारम्य में अब संसदीय क्षेत्र के चार स्टेशनों पर सात ट्रेनों का स्टापेज स्वीकृत हुआ है। 

रेलवे द्वारा 19333/34 इंदौर-बीकानेर एक्सप्रेस महामाना एक्सप्रेस, 19337/38 इंदौर-दिल्ली सराय-रोहिल्ला एक्सप्रेस, 19575/76 ओखा-नाथद्वारा एक्सप्रेस का जावरा, 19327/28 रतलाम-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस का ढोढर, 19711/12 जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस का दलौदा, 05835/36 मंदसौर-उदयपुर सिटी पैसेंजर स्पेशल एवं 05833/34 कोटा-मंदसौर पैसेंजर स्पेशल का बिसलवास कला में स्टापेज स्वीकृत किया।  

इन ट्रेनों के स्टापेज के लिए सांसद सुधीर गुप्ता, केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से लगातार संपर्क में थे। जिसके बाद रेलवे द्वारा इन ट्रेनों के स्टापेज की स्वीकृति दी गई। ट्रेनों के स्टापेज से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष है। उन्हांेने सांसद सुधीर गुप्ता का आभार व्यक्त किया। वहीं ट्रेनों के स्टापेज के लिए सांसद सुधीर गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE