BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2023, 7:07 pm
BIG REPORT : भाजपा प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी, मंदसौर में विधायक निवास पर जश्न, बधाई देने वाले कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का लगा तांता, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया के निवास पर आज जश्न का माहौल है। सिसोदिया ने टिकट देरक प्रत्याशी बनाने पर पार्टी और कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार प्रकट किया है। 
मंदसौर के लोकप्रिय विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया को भारतीय जनता पार्टी ने चौथी बार विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया है और आज जारी हुई चौथी लिस्ट में अपना नाम स्पष्ट होने पर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया के समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ता विधायक के घर पहुंचे। जहां ढोल ढमाकों के साथ यशपाल सिसोदिया का फूलों का हार पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के साथ सिसौदिया ने भी ढोल की थाप पर नृत्य किया।

विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने मीडिया को बताया कि पार्टी के हाई कमान ने उन पर भरोसा जताते हुए चौथी बार चुनावी मैदान में उतारा है। संगठन और कार्यकर्ताओं का में हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। जन्म प्रतिनिधि की भूमिका में मेरा सहयोग किया स्नेह दिया, उसका में ऋणी रहूंगा। जिला मुख्यालय पर चौथी बार टिकट मिलना मैं अपना सौभाग्य समझता हूं। भारतीय जनता पार्टी ने मुझ पर एक बार और भरोसा जताया है, उनके भरोसे और विश्वास पर कार्यकर्ताओं और जनता के आशीर्वाद के साथ मैं पूरी ईमानदारी से विकास के कार्यों को पूरा करूंगा। मैं सभी जनता व कार्यकर्ता संगठन का हृदय से आभार प्रकट करता हूं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE