BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 16, 2023, 6:32 pm
BIG NEWS : विधानसभा चुनाव-2023 और जिले की नीमच सीट, बीजेपी-कांग्रेस में उम्मीदवारों को लेकर दिल्ली में बड़ी माथापच्ची, जानिए क्यों हैं होल्ड पर व किन दावेदारों के नाम पर लग सकती हैं मोहर, पढ़े कमलेश मांगरिया की खबर     

Share On:-

नीमच। विधानसभा चुनाव को लेकर एमपी में बीजेपी ने चार चरणों में 136 उम्मीदवारों की सूची जारी की हैं। वहीं कांग्रेस ने एक बार में ही प्रदेश में 144 उम्मीदवारों की सूची रविवार को जारी कर दी। नीमच जिले से भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने एक-एक प्रत्याशी की घोषणा कर दी हैं। बीजेपी ने जावद सीट से ओमप्रकाश सखलेचा को उम्मीदवार बनाया हैं तो कांग्रेस ने मनासा सीट पर नरेंद्र नाहटा को प्रत्याशी बनाया हैं। 

जिले की सबसे हॉट सीट नीमच के लिए दोनों ही दलों में माथापच्ची का दौर जारी हैं। दावेदारों की लम्बी कतार के सामने दोनों ही पार्टियों की चुनाव समिति ने नीमच सीट को अभी तक होल्ड पर रख रखा हैं। सर्वे को आधार मानकर और शीर्ष नेताओं द्वारा अपने चाहने वालो को टिकिट दिलाने की होड़ में पेंच लगातार फंसता जा रहा हैं। दोनों ही दल इस गफलत में हैं कि आखिर सामंजस्य कैसे बिठाए, जिससे कोई नाराज न हो और बगावत न हो पाए। 

भाजपा में नीमच से दिलीप बापू, पवन पाटीदार, महेंद्र बबलू भटनागर और राकेश पप्पू जैन दावेदार हैं। लेकिन ज्यादा पेंच दिलीप बापू और पवन पाटीदार में फंसा हुआ हैं। दोनों नेता इस सीट से भाजपा के लिए प्रबल दावेदार हैं। दोनों ही नेता टिकिट के लिए कई जतन भी कर रहे हैं। जहां दिलीप बापू आगर-मालवा जिले में स्थित बगुलामुखी माताजी में हवन करवा रहे हैं। वहीं पवन पाटीदार मालवा की वैष्णों देवी महामाया भादवा माताजी तक पैदल यात्रा पर निकले हैं। लेकिन बापू और पाटीदार के बीच गुटबाजी भी जगजाहिर हैं। ऐसे में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति तीसरे विकल्प को भी देख सकती हैं और पप्पू जैन या बबलू भटनागर में से किसी एक को उम्मीदवार बना सकती हैं। 

वहीं बात करें कांग्रेस की तो नीमच विधानसभा से कांग्रेस के दावेदारों की लम्बी फेहरिस्त हैं। यहां उमराव सिंह गुर्जर, तरुण बाहेती, नंदकिशोर पटेल, मधु बंसल और भानुप्रताप सिंह राठौर विधानसभा से प्रत्याशी की दौड़ में हैं। मनासा से नरेंद्र नाहटा का नाम फ़ाइनल होने के बाद नीमच की स्थिति में बड़ा बदलाव आया हैं। राजनीतिक पंडितों की मानें तो नाहटा, पूर्व सीएम दिग्गी राजा के खासमखास माने जाते हैं। जिसको लेकर अब चर्चाओं का बाजार गर्म हैं कि दिग्गी गुट से जिले में एक टिकिट हो गया हैं तो अब नीमच में कमलनाथ अपने उम्मीदवार के लिए पैरवी करेंगे। वहीं कल सोशल मीडिया पर मधु बंसल का भी एक वीडिओ सामने आया हैं, जिसमे बंसल राहुल गाँधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करते हुए दिखाई दे रही हैं। जिसके बाद अब बंसल भी दौड़ में आगे आ गई हैं।
 
खेर सूत्रों की मानें तो आगामी 2-3 दिनों में दोनों ही पार्टियां बाकी बची सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर सकती हैं। लेकिन नीमच की सीट ने दिल्ली में खलबली तो मचा रखी हैं। अब देखना हैं कि भाजपा नीमच से बापू को उम्मीदवार बनाती हैं या नए चेहरे पर दांव खेलती है। वहीं कांग्रेस सर्वे के आधार पर टिकिट देती हैं या कमलनाथ गुट से किसी उम्मीदवार को नीमच से टिकिट मिलता हैं। अगर संसदीय क्षेत्र से महिला उम्मीदवार की बात आती हैं तो कांग्रेस से नीमच सीट पर महिला प्रत्याशी देखने को मिल सकती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE