ग्वालियर। प्रदेश भर में भाजपा के शक्ति सम्मेलन शुरू हो गए है। 51 परसेंट बूथ शेयरिंग पर फोकस करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा क्षेत्र 19 डबरा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।
जिसमें बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहे जिन्होंने बूथ प्रभारी कार्यकर्ताओं एवं केंद्र प्रभारी से एक-एक कर चर्चा की और उन्हें बूथ को मजबूत बनाने और प्रत्येक बूथ से भाजपा को जीताने और मेरा बूथ सबसे मजबूत का मंत्र दिया है। यह कार्यकम पिछोर एवं डबरा निजी गार्डन में आयोजित किया गया वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंच से कांग्रेस पर जमकर बरसे हैं।
आपको बता दें की मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बूथ कार्यकर्ताओं को तैयार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शक्ति सम्मेलनों का आयोजन किया है। छह बूथ मिलाकर एक शक्ति केंद्र बनाया गया है, जहां यह सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। भाजपा के शक्ति केंद्रों पर शक्ति सम्मेलनों की शुरुआत की गई है। तीन दिवसीय सम्मेलन 19 अक्तूबर तक चलेंगे। हर बूथ पर पार्टी नेतृत्व की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने प्रचंड बूथ विजय की प्रतिज्ञा ली है। वही डबरा विधान सभा से भाजपा की प्रत्याशी पूर्व मंत्री इमरती देवी सुमन ने भरे मंच से कार्यकर्ता सम्मेलन के बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से एक बड़ी मांग करते हुए डबरा को जिला बनाने की मांग कर डाली इमरती देवी ने कहा कि महाराज फिर भले ही मुझे टिकट मत देना बस मेरे डबरा को एक बार जिला बनवा दो में नाम के लिए मरती हु और मैं अपना और आपका नाम करना चाहती हूं।