BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 20, 2023, 2:44 pm
BIG NEWS : जावद विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी समंदर का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, टिकट मिलने से कांग्रेसजनों में हर्ष, पटेल ने कहा- बगावत का मौका नहीं आने देंगे यह हमारे परिवार का मामला, पढ़े रूपेश जोशी की खबर 

Share On:-

जावद। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची मध्य रात्रि में जारी कर दी है। इस दूसरी सूची को लेकर कांग्रेस की सीईसी की बैठक में लंबा मंथन चला। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार आधी रात को कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी की। दूसरी सूची में कांग्रेस ने 88 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने पहली सूची में 144 सीटों पर अपने उम्मीदवार घाेषित किए थे। इस बार 88 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। कांग्रेस की इस दूसरी सूची में कई नाम चौंकाने वाले भी हैं। साथ ही तीन सीटों पर उम्मीदवारों के टिकट बदले गए हैं। इस तरह से अब कांग्रेस ने कुल 229 सीटों पर टिकट फाइनल कर दिए हैं। 
जावद विधानसभा से कांग्रेस के नेता समंदर पटेल को पार्टी ने विधानसभा की कमान सौंपी है। जिससे कि क्षेत्र व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर व्याप्त हो गई। आधी रात को जैसे ही कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी की और जावद विधानसभा से समंदर पटेल का नाम फाइनल हुआ तो कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। आज सुबह समंदर पटेल भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन करने हेतु रवाना हुए और जैसे ही वहां से वापस जावद विधानसभा क्षेत्र के नयागांव पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। फिर खोर में कार्यकर्ताओं द्वारा समंदर पटेल का स्वागत हुआ और जैसे ही जावद अपने कार्यालय पर पहुंचे तो हजारों की संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ता व समंदर पटेल समर्थको ने आतिशबाजी कर समंदर पटेल का स्वागत किया। तत्पश्चात समंदर पटेल हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय से बस स्टैंड होते हुए लक्ष्मीनाथ मंदिर पहुंचे और पुनः बस स्टैंड पहुंचे और वहां उपस्थित हजारों कार्यकर्ता और क्षेत्र की जनता को संबोधित किया। 
पटेल ने कहा कि तो 20 साल में जो भाजपा शासन में भ्रष्टाचार हुआ है ऐसा कांग्रेस शासन में हम नहीं होने देंगे और भाजपा शासन में जावद विधानसभा में दलाली, वसूली व भ्रष्टाचार ही पनपा है। क्षेत्रीय विधायक ने जनता के साथ केवल छलावा ही किया है। जावद विधानसभा की जनता अगर कांग्रेस पार्टी और मुझे अपनी सेवा का मौका देती है तो मैं एक सेवक की तरह ही उनकी सेवा करूंगा।
अब देखना यह है कि चार बार के जीते हुए ओमप्रकाश सकलेचा के सामने समंदर पटेल किस तरह जनता के दिल में अपनी जगह बना पाते हैं। क्या कांग्रेस को दो अन्य उम्मीदवारों की बगावत का भी सामना करना पड़ सकता है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE