BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 26, 2023, 2:37 pm
BIG NEWS : बंगला बगीचा समस्या को भाजपा सरकार 18 साल से लटकाए बैठी हैं- गुर्जर, कांग्रेस उम्मीदवार उमराव सिंह ने दाखिल किया नामांकन, विधायक पर लगाए कई आरोप, पढ़े पवन राव शिंदे के साथ कमलेश मांगरिया की खबर    

Share On:-

नीमच। नीमच विधानसभा सीट से आज कांग्रेस प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जर ने नामांकन दाखिल कर दिया हैं। आज दोपहर शुभ मुहूर्त में गुर्जर कलेक्टर कार्यालय स्थित तहसील भवन पहुंचे। जहां गुर्जर ने विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से अधिकृत प्रत्याशी के रूप में अपना फॉर्म जमा किया। इस दौरान गुर्जर के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक सम्पत स्वरूप जाजू, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया, हरीश दुआ और रमेश कदम उपस्थित रहे। 

मीडिया से चर्चा करते हुए गुर्जर ने कहा कि नीमच विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में मैंने अपना फॉर्म जमा किया हैं। नीमच में भाजपा ने सिर्फ झूठे आश्वासन और झूठी घोषणाओं पर विधायक जिन्दा थे। धरातल पर काम कुछ नहीं हुआ हैं। इस उद्घाटन की सरकार उखाड़ कर फेंकना हैं। हम चाहते हैं कि नीमच का विकास हो। कमलनाथ ने नीमच में मेडिकल कॉलेज की सौगात दी हैं। जो काम 15 महीने की कमलनाथ सरकार में हुए हैं वो भाजपा की 18 साल की सरकार में नहीं हुए हैं। जनता अब मन बना चुकी हैं कि परिवर्तन लाना हैं और नीमच में कांग्रेस को लाना हैं और कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाना हैं। 

गुर्जर ने कहा कि नीमच की सबसे ज्वलंत समस्या बंगला बगीचा को भाजपा सरकार 18 साल से लटकाए बैठी हैं। शहर की अवैध कॉलोनियों को वैध करने की सिर्फ घोषणाए की जा रही हैं। गरीब बस्तियों में मुलभुत सुविधाओं का अभाव हैं। डूंगलावदा से भाटखेड़ा फोरलेन के नाम पर कुछ नहीं किया हैं। यह सभी काम कांग्रेस करवाएगी। तीन साल से पुलिया का काम नहीं हो पाया, दो ब्रिज को लेकर अभी भी कुछ नहीं हुआ हैं। ऐसी बहुत सी समस्या हैं जो भाजपा विधायक नहीं करवा पाए हैं। कांग्रेस ये सभी काम करेगी।          

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE