BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2023, 11:01 am
BIG REPORT : मनासा में कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र नाहटा के चुनावी कार्यालय का श्री गणेश, जिला प्रभारी नूरी खान सहित कई दिग्गज नेता रहे मौजूद, भाजपा की सरकार व विधायक मारू पर लगाए बड़े आरोप, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। कल दोपहर में कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र नाहटा नाहटा के चुनाव कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी नूरी खान ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मामा की सरकार में गरीबों मजलूमों पर काफी अत्याचार हुए हैं। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। महंगाई के कारण गरीब आत्महत्या कर रहे हैं। 
नूरी खान ने स्थानीय भाजपा विधायक माधव मारू पर रेत में दलाली, पुलिस थाने में दलाली, सभी सरकारी कार्यालय में दलाली के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मारू ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। विधायक का उनकी पार्टी में इतना विरोध है कि आज कुकड़ेश्वर में मारू विरोधियों का महासम्मेलन हो रहा है। एक कांग्रेस है जो आज संगठित होकर सारे गिले शिकवे भूलाकर एक जाजम पर बैठे हैं। 
नूरी खान ने कहा कि 18 साल बाद शिवराज मामा को बहनों की याद आई। जब कोरोना काल था तब बहनों की याद नहीं आई। आज जब मामा की सरकार खतरे में है तो बहनों की याद आई। जनता भली भांति समझ गई है। अब इनके झांसे में आने वाली नहीं है। आगामी 17 नवंबर को रावण का अंत निश्चित है। 
पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा ने माधव मारू पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए और कहा कि 1985 में जब मैं पहली बार मानसा से सुंदरलाल पटवा के खिलाफ चुनाव लडा उसके बाद से में मनासा का होकर रह गया। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान को कभी आंच नहीं आने दूंगा। आप अपना मूल्य मत हाथ के पंजे पर बटन दबाकर कांग्रेस को मजबूत करें। कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाए। 
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा कि मैं आज इस उपस्थित को देखकर पागल हो जाता हूं। आगामी 17 नवंबर को हाथ के पंजे वाला बटन दबाकर मनासा विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र नाहटा को भारी मतों से विजई बनाएं। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए। पंडाल भी काफी छोटा पड़ गया। सैकड़ो कार्यकर्ता पंडाल के बाहर ही खड़े रहे। 
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य आर सागर कच्छावा सहित सैकड़ो लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र नाहटा ने सभी को माला पहनकर उनका पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता निर्मल पोखरना रामपुरा ब्लॉक कांग्रेस चार कांग्रेस अध्यक्ष श्याम सोनी पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल विजयवर्गीय पूर्व जिला पंचायत सदस्य हेमलता भंडारी जिला महामंत्री दीपक गहलोत पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राम प्रसाद का सहारा शशि कसेरा सोमिल नाहटा उषा सचदेवा शारदा जोशी मोना शर्मा सोना शर्मा सम्राट दीक्षित रामपुरा श्रीनिवास  डबकरा मंचासीन थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE