गरोठ। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर अब नामांकन का दौर खत्म होते ही स्टार प्रचारकों का दौर शुरू हो गया है। आज मंदसौर जिले की गरोठ विधानसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दौरा हैं। चौहान गरोठ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी चंदरसिंह सिसौदिया के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 01 बजे गरोठ पहुंचेंगे। फूलखेड़ा स्थित स्टेडियम में हेलिकॉप्टर से मुख्यमंत्री उतरेंगे। इसके बाद रोड से गरोठ नवीन बस स्टैंड पर सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद हेलिकॉप्टर से जावरा रवाना होंगे।