कसरावद। विश्वास जिनिंग परिसर में हुआ कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी सचिन यादव एवं बड़े भाई अरुण यादव के साथ रिबीन काटा एवं नर्मदा जी की फोटो एवं स्वर्गीय सुभाष यादव अपने पिता की फोटो पर फूल माला अर्पण कर कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया। आसपास क्षेत्र के बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे महिलाएं पूरुष एवं बच्चे बड़ी संख्या में देखे गये भोजन की व्यवस्था भी रखी गई थी जहां पर कहीं कार्यकर्ता बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए जिन्हें अरुण यादव ने फूल माला एवं कांग्रेस का गमछा डांल स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन पुर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव ने किया।