BREAKING NEWS
KHABAR : भादवामाता कॉरिडोर के लिए 17 करोड़ रुपये की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0” अभियान में पुलिस की जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमएसपी गेहूं खरीदी घोटाले में बड़ी.. <<     NEWS : 30वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह.. <<     KHABAR : ​खरगोन वायु सेना में चयनित आशियाना खान का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस और मुखबिर.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष समेत 4 राशि वालों को मिलेगी.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 31, 2023, 1:18 pm
KHABAR : विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत निर्वाचन कार्य में लगे शासकीय अधिकारियों को घोषणा पत्र देना जरूरी, जारी किया आदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल के निर्देशों के पालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों को निर्धारित प्रपत्र में घोषणा पत्र देने के निर्देश जारी किए हैं।

यह घोषणा पत्र निर्वाचन कार्य में लगे समस्त शासकीय अधिकारियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख के दो दिन के भीतर निर्धारित प्रारूप में जिला निर्वाचन अधिकारी को देना है। यह घोषणा पत्र मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की ओर भेजे जायेंगे। कलेक्टर द्वारा समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।

घोषणा पत्र में नाम, पदस्थापना, पदस्थापना का दिनांक तथा इस आशय का प्रमाण-पत्र कि मैं वर्तमान इलेक्शन में किसी प्रत्याशी, राज्य अथवा जिला स्तर के लीडिंग पॉलीटिकल फंक्शनरी का नजदीकी रिश्तेदार नहीं हूँ।

यह जानकारी बिंदु-ए में तथा बिंदु-बी में इस बात का प्रमाण-पत्र देना है कि मेरे विरूद्ध कोई क्रिमिनल केस किसी भी न्यायालय में प्रचलित नहीं है। यदि हाँ तो इसकी पूरी जानकारी देना है। इन दो बिंदुओं पर प्रमाण-पत्र तत्काल देने के निर्देश दिए गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE