नीमच। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रदेश में कई जनसभाए और रोड शो प्रस्तावित हैं। ताबड़तोड़ रैलियों और जनसभाओं के साथ पीएम मोदी भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट की अपील करेंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी 09 नवंबर को नीमच आ रहे हैं। हालाँकि मोदी का यह दौरा प्रस्तावित हैं और पीएमओ कार्यालय से अभी इसकी स्वीकृति मिलना शेष हैं। वहीं पीएम मोदी 04 नवंबर को रतलाम में आ रहे हैं। रतलाम में पीएम मोदी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आमसभा को सम्बोधित करेंगे।