BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2023, 4:06 pm
BIG NEWS : मनासा विधानसभा क्षेत्र का कंजार्डा पठार और कांग्रेस प्रत्याशी नाहटा, जब पहुंचे इन गांवों में तो कांग्रेसमय हुआ माहौल, जन-जन ने लगाए नारे, मतदाताओं ने दिया आशीर्वाद, पढ़े अब्दुल अली के साथ महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

मनासा। विधानसभा चुनाव की रणभेरी बच चुकी है। भाजपा व कांग्रेस दोनों ही पार्टी के प्रत्याशी गांव-गांव पहुंचकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज मनासा विधानसभा सीट से कांग्रेस के अधीकृत प्रत्याशी नरेंद्र नाहटा ने कंजार्डा पठार क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान वे कई गांवों में पहुंचे और मतदाताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। जनसंपर्क में वॉईस ऑफ एमपी की टीम ने भी कांग्रेस प्रत्याशी नाहटा से चर्चा की। 

वॉईस ऑफ एमपी की टीम से कांग्रेस प्रत्याशी नाहटा ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में मनासा क्षेत्र पिछड़ गया है। क्षेत्र में अस्पतालों की कमी है। भाजपा ने सीएम राइज स्कूल के नाम पर गांवों में संचालित कई स्कूलों को बंद करा दिया है। स्वास्थ्य व्यवस्था में मनासा विधानसभा क्षेत्र की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। रामपुरा व कुकड़ेश्वर के डॉक्टर मरीज को मनासा पहुंचाते हैं और मनासा के चिकित्सक नीमच। नीमच जिला अस्पताल के डॉक्टर भी यहीं करते हैं। वे मरीज को उदयपुर या अहमदाबाद रेफर कर देते हैं। हमारी सरकार बनते ही सबसे पहले स्कूलों व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरस्त किया जाएगा। किसानों को सशक्त बनाने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मेरे कार्यकाल में मनासा को तीन बांधों की सौगात मिली थी। ये तीनों बांध फॉरेस्ट की भूमि पर बनाए गए थे। इन बांधों की परमिशन दिल्ली से लानी होती है और उस समय दिल्ली में भाजपा की सरकार थी। मुझे अनुमति लाने के लिए दिल्ली के कई चक्कर लगाना पड़े। इनमें से एक चंबलेश्वर बांध है। उस समय करीब 5 करोड़ की लागत से बना यह बांध समूचे क्षेत्र के किसानों की आजीविका चलाने का बड़ा माध्यम साबित हुआ है। किसानों ने चंबलेश्वर बांध के पानी से फसलों को बड़ा किया। जब आमदनी अच्छी हुई तो कंजार्डा पठार क्षेत्र में ही चारभुजा नाथ का भव्य मंदिर बनाया और इस मंदिर की लागत भी करीब-करीब 5 करोड़ रूपये आई जो किसानों ने स्वयं वहन की। किसानों का कहना था कि हमें बांध बनने के बाद बहुत राहत मिली है। मनासा की अर्थव्यवस्था भी कृषि पर आधारित है। इसीलिए कांग्रेस की सरकार बनते ही कृषि की उन्नति के लिए सिंचाई, बिजली और खाद तीनों को लेकर बड़ा निर्णय लिया जाएगा। 

मनासा को एक बड़ा पर्यटक क्षेत्र बनाया जा सकता है-
मनासा क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। इस क्षेत्र को बड़े पर्यटक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा सकता है। हमारी सरकार बनते ही मैं राजधानी स्तर पर कोशिश करूंगा। मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि जल्द ही मनासा को एक बड़े पर्यटक केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE