BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2023, 7:37 pm
BIG NEWS : बेटियों के जन्म से लेकर शिक्षा, विवाह की चिंता करती भाजपा सरकार- अटोलिया, बीजेपी महिला मोर्चा का सुवासरा विधानसभा के सीतामऊ एवं कयामपुर मंडल का सम्मेलन संपन्न, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया के नेतृत्व में पार्टी के जिला, मंडल, मोर्चा एंव प्रकोष्ठ अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के उम्मीदवार को विजय बनाने के लिए जी जान से जुटे हुए है। इसी क्रम सुवासरा विधानसभा के सीतामऊ एवं सीतामऊ ग्रामीण मंडल का महिला मोर्चा सम्मेलन शहनाई गार्डन सीतामऊ में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जिला पदाधिकारीगण प्रियंका गोस्वामी, दिलीप सिंह तरनोद, सुनिता पालीवाल, प्रिती रोखले, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला गुप्ता, मंडल अध्यक्ष लाल सिंह देवडा, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज जी शुक्ला मंचस्थ थे। कार्यक्रम का शुभारंभ पं दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ. श्यामा प्रसाद जी मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित एवं कन्या पूजन कर प्रारंभ किया गया। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा कि महिलाओ के सम्मान की जब बात आती है तो हमारी सरकार ने हमारी माताओ बहनो व बेटियो लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओ क्रियान्वित की है। जन्म से जीवन के अंतिम क्षण तक कि योजना भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के लिए बनाई है, जो आज धरातल पर संचालित है। बेटियो के लिए लाडली लक्ष्मी योजना, महिलाओ के लिए लाडली बहन योजना से लेकर बेटियो की पढ़ाई, शादी तक कि जिम्मेदारी भाजपा की सरकार ने उठाई है। पूर्व के समय में बेटियों को गर्भ में ही मार दिया जाता था लेकिन हमारे प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने बेटियों को लाडली लक्ष्मी बनाया। आज प्रदेश में बेटियों का जन्म प्रतिशत बेटो से अधिक ही है। आज प्रदेश की लाडली बेटीया बेटो के मुकाबले में बराबरी से प्रदेश के साथ देश की तरक्की में अपना योगदान दे रही है। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी ने कहा कि हमारी सरकार अंतिम पंक्ति के खड़े व्यक्ति के लिए काम करती है। इन्ही भाव के साथ हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना के तहत हर घर में गैस कनेक्शन करवाये है, हमारे प्रदेश के मुखिया ने बेटीयो के लिए जननी सुरक्षा से लेकर प्रसवकाल तक सारी व्यवस्था कर एक भाई होने का फर्ज निभाया है। अब हमें अपनी बहन होने का फर्ज निभाते हुए बेटियों के मामा व बहनों के भाई के लिए भाजपा को विजय बनाकर अपनी अहम भूमिका का निर्वाह करना होगा। 
स्वागत भाषण देते हुए महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला गुप्ता ने कहा कि मंदसौर जिले में महिला मोर्चा के समस्त पदाधिकारीगण पूरी तन्मयता के साथ भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में सघन जनसंपर्क कर भाजपा सरकार द्वारा बेटी बहन और माताओं के लिये चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर वोट रूपी आशीर्वाद मांगा जा रहा है। 
कार्यक्रम का संचालन विधानसभा चुनाव प्रभारी सुशीला राठौर ने किया एवं आभार महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष साधना मेहता ने माना। इस अवसर पर मंचासिन पूर्व नप उपाध्यक्ष सुमित्रा बैरागी, नगर पंचायत सभापति, शांति बाई वर्मा, राधा सोनी, निरूपा गिरोठिया, पार्षद माया चावड़ा, सिम्पल केरवा, रेखा गोस्वामी, श्यामु हटेला सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता व मातृशक्ति उपस्थित थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE