BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2023, 11:08 am
KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा का सम्मेलन संपन्न, 207 नव मतदाताओं का किया सम्मान, पूर्व नपाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा- युवा शक्ति से ही संगठित राष्ट्र का निर्माण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। युवा संगठन शक्ति से ही विकसित राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। सभी युवा वर्ग कार्यकर्ता मनमुटाव छोड़कर मतदान केंद्रों को मजबूत बनाएं। बुथ जीतेंगे तो चुनाव जीतेंगे। चुनाव जीतेंगे तो राष्ट्र का विकास होगा। युवा वर्ग को औद्योगिक कॉरिडोर के माध्यम से जोड़कर आत्मनिर्भर भारत बनाया और भाजपा सरकार ने युवाओं के विकास के लिए कदम बढ़ाया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को स्टार्टअप के लिए विकास कार्य योजनाएं बनाई है, जिससे युवाओं को रोजगार मिला है। 
यह बात पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन ने कहीं। वे जिला भाजपा कार्यालय में नवमतदाताओं के सम्मान में आयोजित युवा सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत देश की आजादी में युवाओं का योगदान महत्वपूर्ण है। शहीद भगत सिंह चंद्रशेखर आजाद के बलिदान को हम भुला नहीं सकते हैं। भारत पर पहले मुगलों ने फिर अंग्रेजों ने शासन किया। लेकिन सनातन धर्म को नहीं मिटा पाए। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे उदय निधि ने सनातन धर्म को मिटाने की बात कही है। देश का युवा संगठित हो गया तो सनातन धर्म को मिटाने वाले ही मिट जाएंगे। आर्थिक रूप से विश्व में पांचवें नंबर पर भारत आज खड़ा है। यह सब युवाओं के ही परिश्रम और पुरुषार्थ का परिणाम है। जिस दिन देश में युवा वर्ग देश के प्रति समर्पित राष्ट्रभक्ति से जुड़ जाएगा उस दिन भारत माता परम वैभव पर पहुंच जाएगी। आतंकवादी संगठन हमास द्वारा इजराइल पर हमला किया गया। हमास और इजरायल का युद्ध चल रहा है। इजराइल के लोग पूरी दुनिया से नौकरी छोड़कर युद्ध के लिए समर्पित भाव से अपने-अपने देश जा रहे हैं। इस प्रकार की देशभक्ति हमारे देश में भी होना चाहिए। 
विनीत सेठिया ने कहा कि युवा शक्ति संगठित होकर राष्ट्र की सेवा करें तो विकसित राष्ट्र बन सकता है। आयुष कोठारी ने कहा कि सभी मतभेद बुलाकर टीम भावना के साथ चुनाव में परिश्रम और पुरुषार्थ के साथ सेवा करें तो सफलता हमारे कदमों में होगी। भुपेंद्र भीमावत ने कहा कि संगठन गढ़े चलो देश का कल्याण होगा। नीरज अहीर ने कहा कि युवा वर्ग बुजुर्गों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करें यह चुनाव भी नया इतिहास लिख सकता है। मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव तिवारी व अनुज चौहान ने भी विचार व्यक्त किए। 
इस अवसर पर अजय पाटीदार, शुभम चौहान, विकास नामदेव, हिमांशु खटीक, मनीष शर्मा आदि युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं ने अपने-अपने मतदान केंद्र पर अधिक से अधिक मतदान करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन मदन गुर्जर ने किया तथा आभार मुकेश मेघवाल ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE