चित्तौड़गढ़। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि को निवर्तमान विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि दो नामांकन भाजपा से और दो निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में प्रस्तुत किए हैं। यह पूछा जाने की पर कि क्या उन्हें अभी भी उम्मीद है कि भाजपा उनको सिंबल देगी, इस पर आक्या ने कहा कि आलाकमान से उम्मीद तो रखनी चाहिए। यह पूछा जाने पर कि यदि भाजपा से सिंबल नहीं मिला तो उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ की जनता का फैसला है कि मुझे चुनाव लड़ना है और मैं चुनाव लड़ूंगा, जनता का समर्थन मेरे साथ है। आक्या ने पूर्व विधायक एवं पूर्व डेरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट, भाजपा नेता सुरेश झंवर, अनिल ईनानी सहित कई समर्थकों के साथ नामांकन प्रस्तुत किया।