BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2023, 2:15 pm
BIG NEWS : पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट ने जनसभा में साफा उतार कर लिया संकल्प, चंद्रभान जीतेंगे तभी सर पर धारण करेंगे पगड़ी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विधानसभा चुनाव में नामांकन भरने के बाद चंद्रभान सिंह आक्या के समर्थन में हुई सभा में पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट ने बड़ा संकल्प लिया है। सभा को संबोधित करते हुए बद्रीलाल जाट ने अपना साफा उतार दिया और कहा कि अब चुनावों में चित्तौड़गढ़ सीट से चंद्रभान सिंह आक्या की जीत होगी तभी वे साफा पहनेंगे। 
बद्रीलाल जाट ने कहा कि विधानसभा की रणभेरी का आत्मीय शंखनाद हुआ है। आंखों के आंसू भी है और खून भी है। 1998 के परिषद के तपे तपाए कार्यकर्ता हैं, जो यहां तक पहुंचे है। मेरे से डेयरी भी छीन ले गए। उन्होंने कहा कि चंद्रभान दो बार विधायक रहे हैं। अब इन्हें 51 हजार से जिताएगे। विधायक नहीं चित्तौड़ की जनता चुनाव लड़ रही है। आप पर लांछन नहीं है। हम सभी आपके साथ हैं। तेजाजी वचन से बंधे रहे, बद्री में भी कमियां हो सकती है लेकिन जनता को धोखा नहीं दे सकते। वचन देना चाहता हूं कि 36 ही कौम चुनाव लड़ रही है। टिकट काटना और बेचना बंद हो जायेगा। चितौड़ का जो हक मारा वो ठीक नहीं है। चितौड़ की आन, बान और शान की रक्षा जनता ही कर सकती है। इस दौरान उन्होंने कहा कि चंद्रभान सिंह नहीं जीते तो बद्री साफा नहीं बांधेंगे। जीतने के बाद सांवलियाजी या चारभुजाजी में ही साफा बांधेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE