निम्बाहेडा। नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस से मौजूदा विधायक व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने शुभ मुहूर्त में सोमवार को ढाबेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किए। उसके बाद सुबह 10 बजे पैच स्थित कांग्रेस कार्यालय से जुलूस के रूप में निकले जो नवाबगंज होते हुए माल गोदाम रोड एवं द्वारकाधीश मंदिर के सामने होते हुए मुख्य मोती बाजार, कैची चौराया, परशुराम सर्किल शेखावत, सर्किल पर होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे। जहां आंजना ने अपने समर्थकों के साथ उपखंड अधिकारी व रिटर्निंग अधिकारी रमेश सीरवी के समक्ष नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद आंजना सभा को संबोधित करने पहुंचे।