मल्हारगढ़। विधानसभा चुनााव की रणभेरी बज चुकी है। भाजपा व कांग्रेस के साथ निर्देलीय प्रत्याशियों ने भी चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर जनसंपर्क कर रहे हैं। इसी कड़ी में मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी श्यामलाल जोकचंद भी गांव-गांव व गली-गली पहुंच रहे हैं। इस दौरान जोकचंद को मतदाताओं का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। नेताओं के दौरे को वॉईस ऑफ एमपी की टीम भी कवरेज कर रही है। वॉईस ऑफ एमपी की चुनावी यात्रा भी गांव-गांव पहुंचकर मतदाताओं का मूड जान रही है।
भैंसाखेड़ी गांव पहुंची वॉईस एमपी की चुनावी यात्रा-
वॉईस एमपी की चुनावी यात्रा सोमवार को मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भैंसाखेड़ी गांव पहुंची। यहां मतदान से पहले मतदाताओं का मूड जानने की कोेशिश की। जब मतदाताओं से भाजपा-कांग्रेस व निर्दलीय प्रत्याशियों में से कौन बेहतर है ये जानने का प्रयास किया तो सभी ने एक स्वर में कहा श्यामलाल जोकचंद। आपकों बता दें कि इस क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार है जगदीश देवड़ा जो वर्तमान में मप्र शासन के वित्त मंत्री है। वहीं कांग्रेस ने यहां से परशुराम सिसौदिया को मैदान में उतारा है। जबकि किसानों के नेता श्यामलाल जोकचंद ने भी यहां से निर्दलीय ताल ठोकी है। उनके नामांकन दाखिल करने बादे से ही ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।
ग्रामीणों ने कहा- किसानों के मसीहा है जोकचंद
मल्हारगढ विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी श्यामलाल जोकचंद को ग्रामीण अपना मसीहा बताते हैं। वॉईस ऑफ एमपी की चुनावी यात्रा में जब ग्रामीणों से चर्चा की तो उन्होंने कहा कि मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की स्थिति बदहाल है। यहां किसानों पर झूठे एनडीपीएस एक्ट के केस बनाए गए हैं। मंत्री जी सिर्फ विकास के दावे करते हैं। धरातल पर काम नहीं हुआ है। प्राकृतिक आपदा ने किसानों की कमर तोड़ दी है। जब किसान को दर्द हुआ है तो श्यामलाल जोकचंद उनके साथ खड़ा रहा है। आधी रात में भी जोकचंद को फोन कर दो तो किसानों के लिए हाजिर हो जाता है। आज किसानों को यूरिया खाद के लिए घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। डबल इंजिन की सरकार होने के बाद भी वित्त मंत्री डोडाचूरा को एनडीपीएस एक्ट से बाहर नहीं ला पाए हैं। भाजपा के लोग झूठा दिखावा करते हैं।